Skip to main content

34 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 28 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया - मा0 मुख्यमंत्री

भूपेंद्र सिंह संवाददाता

संभल मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद की विधानसभा असमोली 275 करोड़ 62 परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा विधानसभा असमोली 45.05 करोड़ रुपए के 132 केवी विद्युत उपकेंद्र कैला देवी की परियोजनाओं का शिलान्यास, जनपद में 36.91 करोड़ 91 एकड़ भूमि पर रिजर्व पुलिस लाइन का शिलान्यास, विधानसभा चंदौसी में 9.489 की नवीन मंडी स्थल चंदौसी में आधुनिकीकरण परियोजना का लोकार्पण, एवं विधानसभा चंदौसी में 1.33 करोड़ चंदौसी के अंतर्गत पलथामिठनपुर मैं कृषि विज्ञान केंद्र का प्रशासनिक भवन निर्माण परियोजना का लोकार्पण किया।  इस प्रकार कुल 275 करोड़ की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। 



  जनसभा को सम्बोधित करते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश की सरकार गरीबों को आवास, शौचालय, विद्युत, आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड तथा मुफ्त में राशन दे रही है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद संभल पावन स्थल कैला देवी पर्यटन एवं विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। और माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद संभल पौराणिक एवं ऐतिहासिक काल में विभिन्न नामों से जान गया है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा कहा गया कि प्रदेश एवं केन्द्र की सरकार के द्वारा सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत बनने की तरफ अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना के क्षेत्र में रोज नए कीर्तिमान बन रहे है। यूपी में सुरक्षा का माहौल है। 

  मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा कहा गया कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर चलकर देश की आर्थिक ताकत बनेगा। उन्होंने कहा कि साढे चार साल में 4.50 लाख लोगों को नौकरी दी गई है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा कहा गया कि आज जितनी परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जा रहा है, उसका गुणवत्तापूर्ण, समय से कार्य पूर्ण कराने का कार्य किया जाए। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया कि गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ वांछित लोगों को मिला हैं। 

     प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि  मंच पर विराजमान सामान्य परिवार में जन्म लेने वाले साधारण व्यक्ति ने योगी बनकर समाज समाज को दिशा देने का काम किया और आज मुख्यमंत्री बनकर गरीबों एवं असहाय लोगों को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। और माननीय  प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा मा मुख्यमंत्री जी के द्वारा साढ़े 4 साल में एक भी दिन बिना अवकाश लिए दिन-रात दलित, वंचित अगड़े, पिछड़े के हित हो इसके लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था है। प्रति व्यक्ति की आय बढ़ाई गई है। प्रदेश में लोगों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है दीपावली, कुंभ का भव्य आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर मा मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों के लाभार्थियों- श्रीमती लक्ष्मी, शम्मो, रामकिशन, अमित चहल, देवेश कुमार, योगेश कुमार, उमा, के लाभ के लिए स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। 

  इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, माननीय माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती गुलाब देवी, माननीय विधायक गुन्नौर अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह खड़क वंशी,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, सांसद बदायूं के प्रतिनिधि सुधीर मल्होत्रा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...