Skip to main content

Bihar news एक डोज अधूरा, दो से पूरा

संवाददाता मोहन सिंह 

बेतिया: महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2021 को जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड-19 वैक्सीन के फर्स्ट डोज एवं सेकेन्ड डोज से लाभान्वित करने के उदेश्य से मेगा कैम्प का आयोजन किया गया है। मेगा कैम्प की सफलता के लिए आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी।जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु आयोजित मेगा कैम्प की सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाय ताकि सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन कार्य सम्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि टीकाकरण केन्द्र पर वैक्सीनेशन के लिए आवश्यक संसाधन, सिरिंज, वैक्सीन, स्वास्थ्यकर्मी हर हाल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।

उन्होंने कहा कि आमजन को यह भी बतायें कि एक अधूरा, दो से पूरा अर्थात कोरोना से बचाव के लिए सिर्फ फर्स्ट डोज पर्याप्त नहीं है, पूरी तरह सुरक्षित रहने के लिए सेकेन्ड डोज भी बेहद ही जरूरी है। इसलिए नजदीकी सेशन साइट पर जाकर सेकेन्ड डोज अवश्य लें। 

उन्होंने कहा कि जो लोग पूर्व में फर्स्ट डोज ले लिये हैं तथा दूसरे डोज का समय हो गया है, उन्हें उत्प्रेरित करते हुए नजदीकी सेशन साइट पर सेकेन्ड डोज दिलाना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही जिला कमांड एण्ड कंट्रोल रूम के माध्यम से भी सेकेन्ड डोज के योग्य लाभार्थियों को कॉल कराकर तथा एसएमएस के माध्यम से टीका का सेकेन्ड डोज लेने को बताएं। 

समीक्षा के क्रम में सिविल सर्जन, पश्चिम चम्पारण द्वारा बताया गया कि लाभार्थियों की सुविधा को देखते हुए प्रत्येक पंचायत में दो-तीन टीकाकरण केन्द्र बनाये जा रहे हैं। सभी टीकाकरण केन्द्रों पर मेडिकल टीम, वेरिफायर आदि की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि टीकाकरण केन्द्र को चिन्हित करने के उपरांत विभिन्न माध्यमों से आमजन को इसकी जानकारी दी जाय ताकि कोई भी व्यक्ति छूटे नहीं।

उन्होंने कहा कि आमजन को वैक्सीन लेने हेतु मोटिवेट करने के लिए मोबलाईजर के रूप में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदियां, विकास मित्र, टोला मरकज कार्यकर्ता, डीलर, पीआरएस, शिक्षकों को युद्धस्तर पर लगाया जाय ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड-19 वैक्सीन के सेकेन्ड डोज सहित फर्स्ट डोज से लाभान्वित किया जा सके। साथ ही पंचायतों में प्रॉपर तरीके से माईकिंग सहित अन्य माध्यमों से लाभार्थियों का उत्प्रेरण करायें। 

उन्होंने निदेश दिया कि लाभुकों को वैक्सीन से लाभान्वित करने के उपरांत सेम डे में ही कोविन पोर्टल पर अपडेशन कार्य पूर्ण करना है। इस हेतु पर्याप्त संख्या में दक्ष डाटा इन्ट्री ऑपरेटर की व्यवस्था की जाय तथा अपडेशन कार्य हेतु उन्हें अच्छे तरीके से प्रशिक्षित किया जाय। उन्होंने कहा कि फर्स्ट डोज लेने वाले व्यक्तियों को फर्स्ट डोज एवं सेकेन्ड डोज लेने वाले व्यक्तियों को सेकेन्ड डोज में त्रुटिरहित इन्ट्री करायी जाय। 

जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि ससमय सेशन साइट प्रारंभ हो जाना चाहिए। सभी मेडिकल टीम सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों, वैक्सीन के साथ सेशन साइट पर ससमय उपस्थित रहेंगे। सिविल सर्जन को इसका सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारियों को वैक्सीनेशन कार्य का लगातार अनुश्रवण एवं समीक्षा करने को कहा गया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।