Skip to main content

Prayagraj News : गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर मुख्य पशु चिकित्सा आधिकारी होंगे जिम्मेदार-मण्डलायुक्त

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में गुरूवार को अस्थाई/स्थायी गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं एवं उनके समुचित भरण पोषण व उचित प्रबन्धन के सम्बंध में मण्डल स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्याकंन समिति की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर भूसा, चारा, ईयर टैगिंग, टीकाकरण सहित अन्य आवश्यक आवश्यकताओं की मुकम्मल व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी व पशु चिकित्साधिकारियों को नियमित रूप से गोवंश आश्रय स्थलों का भ्रमण करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिये है। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा है कि गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी के साथ अन्य सम्बंधित की भी जिम्मेदारी तय की जायेगी।



बैठक में मण्डलायुक्त ने शंकरगढ़ में बनाये गये कान्हा गौशाला की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा है कि वहां पर व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी भी प्रकार की कमी पायी गयी तो मुख्य पशुचिकित्साधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने निराश्रित गोवंशों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहने के निर्देश दिये है। मण्डलायुक्त ने अपर आयुक्त को भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। जनपद कौशाम्बी के सिराथू में बनने वाले कान्हा गौशाला के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी कौशाम्बी के द्वारा बताया गया कि वहां के कान्हा गौशाला के लिए दोबारा भूमि का चयन किया गया है, परंतु वहां पर रास्ते में जल-जमाव होने के कारण अभी कार्य शुरू नहीं हो पाया है, शीघ्र ही वहां पर कार्य शुरू कर लिया जायेगा। जनपद प्रतापगढ़ में बन रहे तीन गोवंश आश्रय स्थलों के प्रगति के बारे में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी के द्वारा बताया गया कि निर्माण कार्य प्रगति पर है, उपलब्ध धन के सापेक्ष कार्य करा लिया गया है, दूसरी किश्त की मांग की गयी है, जैसे ही धन की उपलब्धता होगी, कार्य को तेजी से पूर्ण करा लिया जायेगा। मण्डलायुक्त ने मण्डल के सभी जनपदों के मुख्य पशुचिकित्साधिकारियों तथा सम्बंधित कार्यदायी संस्थाओं को निराश्रित गोवंशों आश्रय स्थलों के निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने गोवंश आश्रय स्थलों में रह रहे निराश्रित गोवंशों की ईयर टैगिंग और टीकाकरण का कार्य प्राथमिकता पर कराये जाने का निर्देश दिया है। ईयर टैगिंग की समीक्षा में प्रयागराज की प्रगति कम पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को ईयर टैगिंग का कार्य तेजी से कराये जाने का निर्देश दिया है। प्रभारी अपर निदेशक श्री उदय नाथ सिंह ने बैठक में बताया कि सभी जनपदों में निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों के लिए भूसे एवं चारे की पर्याप्त व्यवस्था है। कहीं पर भी भूसे एवं चारें की समस्या नहीं है। इस अवसर पर अपर आयुक्तगण, उप निदेशक पंचायतीराज व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...