Skip to main content

Bihar news : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का 23 वा नौतन लोकल सम्मेलन संपन्न

 संवाददाता  मोहन सिंह    
बेतिया   भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की नौतन लोकल कमेटी का 23 वा नौतन लोकल सम्मेलन कामरेड सफीक नगर कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल रहीमपुर में संपन्न हुआ ।सम्मेलन का प्रारंभ वरिष्ठ पार्टी सदस्य का गोपालजी प्रसाद द्वारा झंडात्तोलन से हुआ । माल्यार्पण का. प्रभुराज नारायण राव सहित अन्य साथियों ने किया।  सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड अवध बिहारी प्रसाद , अनिल अनल ने की। 
           सम्मेलन का उदघाटन करते हुए कामरेड प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि आज देश एक गंभीर परिस्थिति से गुजर रहा है । देश के ऊपर शासन करने वाले लोग जिन्होंने गांधी की हत्या की।  आज राजसत्ता में बैठकर संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।  हमें अंबेडकर के उस संविधान को बचाना है।  हमें गांधी के सपनों को जिसमें उन्होंने रामराज्य की कल्पना की थी यानी कि समाजवाद की कल्पना हमें पूरा करना है। आज जिस तरीके से किसान पिछले 10 महीने से लगातार दिल्ली के बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं । 650 से ज्यादा किसान शहीद हो गए । इसके बाद भी आज तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी भी किसानों की हाल चाल लेने की इच्छा नहीं रखी । वे लगातार किसानों की जमीन अंबानी और अडानी के हाथों भेज देना चाहते हैं । वे चाहते हैं कि देश के अंदर कालाबाजारी बढे , आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी बढे और देश की जनता को भारी कीमतों पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हो । वे चाहते हैं कि देश की संपदा जो देश की जनता के पैसे से निर्मित है । उन सारे सार्वजनिक उपक्रमों को दूरसंचार , हवाई जहाज , रेल , भेल , सेल सारी जनता की संपत्ति को बेचने तथा देश जो ब्रिटिश हुकूमत से 200 साल लड़कर आजादी हासिल किया। जिसमें  लाखों लोग शहीद भगत सिंह , राजगुरु , सुभाष चंद्र बोस , चंद्रशेखर आजाद जैसे लोग देश के लिए अपनी कुर्बानिया दी । आज उस देश को यह अमेरिकी साम्राज्यवाद के हाथों बेच देना चाहते हैं । हमें इसे बचाना होगा । हमें इसकी रक्षा करने है । इसलिए इस दौर में नौतन लोकल कमेटी का सम्मेलन बड़ा ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है । हम उम्मीद करते हैं आप फैसले लेंगे और देश को बचाने की , संविधान की रक्षा की , जनतंत्र की रक्षा की और गांधी के सपनों की रक्षा की  आज शपथ लेंगे । इन्हीं शब्दों को कहते हुए मैं आपके सम्मेलन का विधिवत उदघाटन करता हूं ।
           सम्मेलन में नौतन लोकल कमेटी के सचिव कामरेड प्रकाश वर्मा ने पिछले 3 साल की गतिविधियों का एक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । इस प्रतिवेदन पर दर्जनों साथियों ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखें । अंत में मंत्री के द्वारा रखा गया प्रतिवेदन सर्वसम्मति से पारित हुआ ।
        सम्मेलन को पार्टी के कार्यकारी जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव ,  जिला सचिव मंडल सदस्य का. विजय नाथ  तिवारी , प्रभुनाथ गुप्ता , मोहम्मद हनीफ , शंकर कुमार राव ,अवध बिहारी प्रसाद ,नीरज बरनवाल सहित कई जिला स्तरीय नेताओं ने संबोधित किया तथा सम्मेलन का अभिनंदन किया । 
      सम्मेलन में चनपटिया प्रखंड के पंचायत चुनाव में निर्वाचित जिला पार्षद जो पार्टी के चनपटिया लोकल कमिटी के सचिव एवं जिला कमेटी के सदस्य हैं कामरेड जगरनाथ प्रसाद यादव ,  साथ ही बकुलहर पंचायत के वार्ड नंबर 10 वार्ड सदस्या का. ममता देवी , वार्ड नंबर 11 के वार्ड सदस्या का. नासरा खातून , पंच सदस्या का. सलमा खातून को सम्मेलन में सम्मानित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।