Skip to main content

नव रात्रियों में प्रतिदिन होगी महा आरती-अजय शर्मा

भूपेन्द्र सिंह संवाददाता
संभल विश्व हिंदू परिषद की रजपुरा के रामलीला मैदान में संपन्न हुई बैठक में नवरात्रों में प्रतिदिन सामूहिक महाआरती करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन से सेवाभावी, समर्पित और निष्ठावान लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया।
 विश्व हिंदू परिषद की रामलीला मैदान में आयोजित बैठक मैं सर्वप्रथम भारत मां के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विजय महामंत्र बोलकर बैठक प्रारंभ हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सह मंत्री यशपाल सिंह ने कहा कि विश्व में शांति स्थापना करने के लिए सनातन धर्म का मजबूत होना और सक्रिय होना अति आवश्यक है। इसलिए हम सबको हिंदुत्व को मजबूत करने के लिए अथक परिश्रम कर निष्ठा, सेवा और समर्पण भाव से राष्ट्र सेवा करनी है। विश्व हिंदू परिषद के विभाग प्रचार प्रमुख अजय कुमार शर्मा ने कहा कि 7 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ हो रही हैं। जनपद क्षेत्र में अनेक स्थलों पर रामलीला का मंचन होगा। रामलीला स्थल पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से चुने हुए 9 स्थानों पर मां दुर्गा की सामूहिक रूप से महा आरती का आयोजन किया जाएगा। जिसकी व्यवस्था के लिए नरेंद्र कुमार अग्रवाल, ओमेंद्र गुप्ता, अजय कुमार उपाध्याय, आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई अपनी बात रखते हुए विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री पवन कुमार शर्मा ने कहा कि हमें धर्म, समाज, राष्ट्र की सेवा विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से करने का अवसर मिला है। इस अवसर को हम सबके लिए अपने जीवन का अंग बनाना होगा। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के सभी आयामों को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक के आयोजन कर्ता ओमेंद्र गुप्ता ने विश्व हिंदू परिषद की सभी इकाइयों को मजबूत करने गांव गांव कार्यसमिति बनाने और मजबूती के साथ खड़ा करने की अपील की। इस अवसर पर अभिषेक शर्मा, नीरज शर्मा, सुरेंद्र कुमार, शांति स्वरूप, शिवभक्त शर्मा, ललितेश कुमार, अमर सिंह राणा, दिव्यांश अग्रवाल, अभिषेक गिरि, बॉबी शर्मा, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष फूलचंद ने की और संचालन बजरंग दल संभल के जिला संयोजक वैभव गुप्ता ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।