Skip to main content

Etawah News: मिशन इकदिल ब्लाक का सत्याग्रह आंदोलन गाँधी चबूतरा ग्राम देसरमऊ से शुरू

संवाददाता दिलीप कुमार 

इकदिल/इटावा: मिशन इकदिल ब्लाक ने कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री को संबोधित इटावा जिला प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में सत्याग्रह आंदोलन की बात कही गयी थी । जिसके तहत 2 अक्टूबर को मिशन इकदिल ब्लॉक के बैनर तले ग्राम पंचायत देसरमऊ में गांधी चबूतरे से सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की गई । सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर  माल्यार्पण किया गया । उसके बाद सत्याग्रह का संचालन शुरू हुआ । मिशन संयोजक दीपक राज ने सत्याग्रह में आए हुए सभी ग्राम वासियों को नवीन विकासखंड के निर्माण से संबंधित शासन और प्रशासन की जो भी कार्यवाही  हुई उन सभी से सभी को परिचित कराया। 

उन्होंने बताया कि नवीन विकासखंड के भवन निर्माण हेतु जिलाधिकारी द्वारा भूमि का प्रस्ताव भेजा चुका है साथ ही सदर विधायक और सांसद ने जो वादे किए थे उनसे अवगत कराया और कहा कि यह लोग अब अपने वादों को भूल रहे हैं अब हम सभी का कर्तव्य है की इनके वादों को याद दिलाया जाए और यह काम हम सभी ग्राम पंचायतों में अपना सत्याग्रह आंदोलन करके पूरा करेंगे। हमारा सत्याग्रह इस सोई हुई सरकार को जगाने का कार्य करेगा अगर यह लोग नहीं मानते हैं तो फिर दूसरा रास्ता अपनाया जाएगा । मिशन इकदिल ब्लाक के सह संयोजक डॉ.सुशील सम्राट ने कहा कि इस सत्याग्रह आंदोलन में हम लोग जो भी कार्यवाही करेंगे उस सबसे महामहिम राष्ट्रपति महोदय, माननीय प्रधानमंत्री जी, महामहिम राज्यपाल जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रतिदिन रजिस्ट्री भेजकर अवगत कराया जाएगा । ग्राम पंचायत देसरमऊ के प्रधान नीरज कुमार ने कहा कि अब में अपनी ग्राम पंचायत के लोगों को इस बारे में गहराई से बताएंगे और जब कभी कोई बड़ा आंदोलन होगा उसमें पूर्ण सक्रियता निभाने के लिए सभी को प्रेरित करेंगे। युवा एवं तेज तर्रार पूर्व प्रधान कपिल देव ने आए हुए लोगों को ब्लॉक की अहमियत समझाई और कहा कि सरकार यह सबका साथ सबका विकास का नारा देती है तो उसको चाहिए कि इस ब्लॉक की शीघ्र घोषणा करे जिससे यहां के लोगों का ब्लॉक से संबंधित परेशानियां खत्म हो। इसी पंचायत के एक और पूर्व प्रधान लाखन सिंह ने लोगों को बताया कि यह संघर्ष 2011 से चल रहा है हम चाहते हैं कि सभी लोग मिलकर इस को शक्ति प्रदान करें और मिशन का जो नारा है कि अबकी बार आर पार उसको पूर्ण कराने में पूरा सहयोग दें। 

सत्याग्रह में शामिल रवि राजपूत ने कहा कि अब समय आ गया है की यहां पर ब्लॉक का निर्माण शीघ्र होना चाहिए क्योंकि यहां के क्षेत्रवासियों को 4 ब्लॉकों में अपने काम के लिए इधर-उधर भागना पड़ता है और अधिक दूरी के कारण समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है फिर भी काम नहीं हो पाते इसलिए हम सबको मिलकर इस आवाज को बुलंद करना चाहिए । सत्याग्रह में बिशन सिंह, हरी बाबू, उमेश चंद्र, पन्नालाल, आनंद यादव, देवीदयाल वर्मा, वीरेंद्र, मोहन सिंह, रामकिशोर, अखिलेश कुमार,श्याम किशोर राजपूत, दीपक कुमार, चरण सिंह, आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।