Skip to main content

Etawah News: समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन एवं सामाजिक न्याय यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ

संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन एवं सामाजिक न्याय यात्रा कार्यक्रम सभागार जिला पंचायत में सपा जिला अध्यक्ष माया गोपाल यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद माननीय डॉक्टर राजपाल कश्यप पधारे। कार्यक्रम का संचालन सपा जिला महासचिव चंदन सिंह बघेल ने किया। इस कार्यक्रम का संयोजक पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजकिशोर भोजवाल द्वारा किया गया।
    
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद माननीय डॉक्टर राजपाल सिंह कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हम लोगों को जातियों के नाम पर आपस में लड़ा कर वोट हासिल करना चाहती है लेकिन हम लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है और 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को हटाकर माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है तभी इस प्रदेश के नौजवान किसानों महिलाओं अल्पसंख्यकों के चेहरे पर मुस्कान की किरण दिखाई देगी। उन्होंने कार्यक्रम में भारी संख्या में आए पिछड़ा वर्ग के लोगों को बधाई देते हुए कहा आप लोग जिस तरीके से भाग लिया। उससे साबित हो रहा है कि आने वाले चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी भी इटावा में जमानत भी नहीं बचेगी
  
सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, प्रेमदास कठेरिया पूर्व सांसद, अशोक यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, भूपेंद्र दिवाकर एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव, उत्तम सिंह प्रजापति, कुलदीप गुप्ता संटू जी, उमेश राजपूत, लीलावती राजपूत, वसीम चौधरी, सर्वेश शाक्य, स्वदेश यादव, शिवम पाल जिलाअध्यक्ष युवजन सभा / जिला पंचायत सदस्य ( बसरेहर ), राजमणि यादव जिलाध्यक्ष छात्रसभा, रवि शंकर जिलाध्यक्ष लोहियावाहिनी, एसएम मुस्तकीम गौरव यादव मेघा व्रत यादव आदि ने भी विस्तार से कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वदेश यादव, पदम तिवारी, दिलीप दिवाकर, कपिल यादव, देवेंद्र भगोरिया, लालू पाल, निवेश नीरज यादव, आदित्य गोविंद यादव, आनंद यादव, राजवीर सिंह राजपूत, अमित राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...