Skip to main content

Etawah News: नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल कॉलेज में लैंप लाइटनिंग और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन।

संवादाता आशीष कुमार 

इटावा: विकास खण्ड जसवन्तनगर कस्वे में स्थित चौ0 सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल कॉलेज में बी0एस-सी और ए एन एम के बच्चों की लैंप लाइटनिंग और शपथ ग्रहण  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी कॉलेज की डायरेक्टर रीमा शर्मा ने बताया कि नर्सिंग के क्षेत्र में प्रवेश करने वाले इन बच्चों को उनके कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान और समर्पित रखने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्वारा फ्लोरेंस नाईटएंगल अवार्ड से सम्मानित उर्वशी दीक्षित ने दीप प्रज्वलित और माँ सरस्वती पर माल्यार्पण के साथ किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने क्रम से प्रत्येक बच्चे को लैंप लाइटनिंग का मौका दिया तथा रीमा शर्मा ने बच्चों को उनके भविष्य में कार्य के लिए शपथ दिलवायी। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कॉलेज प्रबंधन की तारीफ करते हुए कहा कि नर्सिंग के बच्चों को इस तरह की तालीम मिलना यहाँ काबिले तारीफ है और इस कार्यक्रम को देखकर यह महसूस हो रहा है कि इस कॉलेज से बच्चे इतना हुनर और ज्ञान लेकर भविष्य में आगे जाएंगे कि देश को के फ्लोरेंस नाईटएंगल की छवि वाले नर्सेज मिलेंगे। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और नर्सिंग को बहुत गंभीरता से लेने की सीख दी।

चौ0 सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने इस मौके पर कहा कि उनका पूर्ण प्रयास रहेगा कि जब यह बच्चे इस कॉलेज से अपनी शिक्षा को पूरा करके जाए तो वे नर्सिंग के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन नई ऊँचाइयों को छूकर अपना, अपने माता - पिता और कॉलेज का नाम रोशन करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि जिस क्षेत्र में वो कदम रख रहे हैं उसमें अपने कार्य के प्रति सजगता और समर्पण पूर्ण रूप से आवश्यक है। नर्सिंग में जो फ्लोरेंस नाईटएंगल ने किया था उसी राह पर चलना आपका लक्ष्य होना चाहिए। इस मौके पर ग्रुप डायरेक्टर डॉ0 संदीप पांडेय, डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ0 जितेंद्र कुमार, फार्मेसी डायरेक्टर डॉ0 राकेश सैनी, फार्मेसी प्राचार्य प्रदीप यादव, इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य विशुन दयाल प्रजापति, गौरव भदौरिया, अशांक हनी यादव , गौरव यादव आदि उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।