Skip to main content

Etawah News: स्वयं के अपहरण की झूठी सूचना का पुलिस ने किया खुलासा

संवादादाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर/पुलिस: विकासखंड क्षेत्र के अंतगर्त स्वंय के अपहरण की झूठी सूचना देने और फिरौती की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम कुर्सेना निवासी बारेलाल सिंह पुत्र स्व0 बदनसिंह के द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 11 जनवरी को उसका पुत्र रवी यादव समय करीब दोपहर के 03:00 बजे कार नम्बर UP 75 T 4179  से ग्राम महानंद थाना चकरनगर जितेन्द्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के घर पर गया था। 

कल दिनांक 12 जनवरी को सुबह 08 बजे के करीब ग्राम महानंद थाना चकरनगर से कुरुसेना के लिए निकला था। जो कि अभी तक वापस नही आया है। व्हाट्सएप के जरिये अज्ञात व्यक्ति द्वारा 05 लाख रुपये की मांग की गयी है मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त घटना के संबंध में तत्काल थाना जसवंतनगर पर मु0अ0स0 21/22 धारा 364 ए भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया एवं घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा थाना जसवंतनगर पुलिस एवं एसओजी/ सर्विलांस इटावा पुलिस टीम का गठन किया गया।
            
गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना के अनावरण हेतु तत्काल निरंतर कार्यवही शुरू की गई जिसमें पुलिस टीमों द्वारा सर्विलासं टीम द्वारा ली गई मोबाइल की लोकेशन के आधार पर वाहन सख्य़ा यूपी 75 टी 4179 का पीछा कस्बा बसरेहर के पास से बरामद किया गया। पुलिस द्वारा बरामद व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि अपने पिता से 05 लाख रूपये की फिरौती हेतु स्वयं उसके द्वारा ही अपने अपहरण का षडयंत्र रचा गया था जिसके लिए कल 12 जनवरी को उसके द्वारा 01 सिम चकरनगर से व 01 सिम कुसमरा जनपद मैनपुरी से लिया गया था एवं स्वयं को अपने आप हल्की चोटें पहुंचायी थीं जिससे कि अपहरण की सत्यता प्रतीत हो सके। तदोपरांत अपने भांजे व पिता को नई ली गई सिम से 05 लाख की फिरौती हेतु समय 12.35 बजे व्हाट्सएप से मैसेज किया गया था जिस  पर खाता संख्या व अन्य जानकारी भेजी गई थी। उसकी गिरफ्तारी के दौरान 01 कार स्कार्पियो व 01 सैमसंग मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस की प्रथम टीम में इंस्पेक्टर रमेश सिंह प्रभारी सर्विलासं व एसओजी टीम मय टीम तथा द्वितीय टीम में रणबहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जसवंतनगर मय टीम शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...