Skip to main content

Etawah News: 27 मार्च को अवंकार फ़िल्म प्रोडक्शन मुंबई द्वारा सैफई में कलाकारों को किया जायेगा सम्मानित

संवाददाता रिषीपाल सिंह

इटावा: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा इटावा में सामाजिक कार्यकर्ता, फ़िल्म व टेलीविजन कलाकार, फ़िल्म निर्माता, रंगकर्मी, राष्ट्रीय कवि, इंस्टाग्राम स्टार, मॉडल, को सम्मानित किया जाएगा। सभी को यह सम्मान सामाजिक कार्यों व कोरोना कॉल में पीड़ितों की मदद, व उनके अभिनय को लेकर दिया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व इटावा जिला प्रभारी व कार्यक्रम के संयोजक सर्वेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में मैनपुरी के राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजसेवी ख्याति प्राप्त संत अनिल गुरु जी महाराज, व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ पदम सिंह 'पदम' जिनके द्वारा 8 पुस्तकें व छह पत्रिका का प्रकाशन हो चुका है। व आकाशवाणी आगरा मथुरा दूरदर्शन लखनऊ में अपनी प्रस्तुति दे चुके है। जिले की चिट्ठी में भी वह फिरोजाबाद से अपनी जिम्मेदारी निभा चुके है।

फकरु फिल्म के प्रोड्यूसर पुलिस फाइल सीरियल के निर्माता संजय शुक्ला मुंबईसंवेदना फाउंडेशन के चेयरमेन व सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर धर्मवीर सिंह राही, राजस्थान टीवी की फिल्म सीरियल में काम कर चुके व 200 से अधिक टेली फिल्म का निर्माण कर चुके भोला गुर्जर उर्फ बाबू गप्पी, इंस्टाग्राम पर अपने अभिनय के वीडियो बनाकर पूरे देश में छा जाने वाली हिना भारती फ़िरोज़ाबाद,   सामाजिक कार्यकर्ता एवं यूनाइटेड अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु यादव,

लोक कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य बनाई गई लगभग 100 फिल्मों में काम करने वाली बंदना गोस्वामी मथुरा, इंस्टाग्राम पर देश दुनिया में अपने वीडियो से अभिनय करके देशभर में प्रसिद्ध संजना यदुवंशी, मिस सेंट्रल इंडिया विनर 2020, मिस टीन उत्तर प्रदेश विनर 2019, आईकॉनिक फेस ऑफ़ इंडिया विनर 2018, मिस लखनऊ आईकॉनिक फर्स्ट रनर अप 2018, मिस बेस्ट फोटोजेनिक 2018, मिस फर्रुखाबाद विनर 2018, मॉडल दिशा गंगवार फर्रुखाबाद, इटावा में बनी शार्ट फिल्म की अभिनेत्री आकांक्षा यादव, इंस्टाग्राम से औरैया जनपद का नाम रोशन करने वाली लकी कुशवाह, मिस लखनऊ मॉडल चित्रा श्रीवास्तव मिस यूपी व मिस लखनऊ, व अपने डांस से सभी को दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर करने वाले फिरोजाबाद के मशहूर डांसर मिथुन माहौर, व कानपुर देहात के इंस्टाग्राम स्टार वैभव कुशवाह उर्फ अमरजीत को उनके अभिनय व सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि कार्यक्रम 27 मार्च को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...