Skip to main content

Etawah News: खाद्यय विभाग कर रहा व्यापारियों का उत्पीड़न: उधोग व्यापार मंडल

व्यूरो संवाददाता
इटावा: सोमवार को इटावा दौरे पर आये खाद्य विभाग कमिश्नर श्री ऐ के गुप्ता से मिलकर उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एंव महामंत्री आकाश दीप जैन ने विभाग द्वारा व्यापारीयों के हो रहे उत्पीड़न के सम्बन्ध में वार्ता की, व्यापारी नेताओं ने कहा कि  फूड सेफ्टी अधिनियम में विभाग द्वारा लाइसेंस होने के बाद भी रिनुअल के समय एक माह पहले से 100 रुपये प्रतिदिन लेट फीस लगाई जा रही है। वैध लाइसेंस होने के बाद भी एक माह पहले से लेट फीस लगाया जाना, व्यापारी उत्पीड़न को बढ़ावा देता है। 
उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ.प्र के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन बेटू ने कहा पैकिंग के आइटम में कंपनियों के साथ-साथ रिटेल के व्यापारियों को भी सजा व जुर्माने से दंडित किया जा रहा है, जबकि उनका कोई दोष नहीं होता। सैपल पास होने पर भी पैकिंग पर छपे प्रिंटिंग मैटेरियल में कमी पाए जाने पर रिटेल के व्यापारियों पर जुर्माना आरोपित किया जा रहा है। पैकिंग को रिटेल का व्यापारी नहीं छाप सकता, इसमें उसका कोई अपराध नहीं है। पैकिंग पदार्थ के सैंपल भरे जाने पर यदि व्यापारी के पास बिल मौजूद है ,तो उसे सिर्फ गवाह बनाया जाए किसी भी तरह की सजा व जुर्माना कंपनी पर लगाया जाए ,साथ ही लाइसेंस की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद से ही लेट फीस लगाई जाये।

व्यापारी नेताओं ने कहा कि त्यौहारों के दौरान जानबूझकर सैम्पलिंग के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जाता है, व्यापारी किसी वस्तु का निर्माता नहीं होता मात्र विक्रेता होता है।ज्यादातर केसों में सैम्पल लेने वाले कर्मचारी व्यापारी को सैम्पल में लिए गये सामान की कीमत नहीं देते हैं, जबकि नियमानुसार विभाग को कीमत अदा करनी चाहिए, यदि व्यापारी कीमत मांग ले तो सैम्पल फेल करने की धमकी दी जाती हैं।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, खाद्य विभाग के कमिश्नर श्री गुप्ता ने कहा कि वे इटावा एक विषेश जांच के सम्बन्ध में आये हैं, इन शिकायतों का भी संज्ञान लिया जायेगा।
इस दौरान जिला खाद्य और औषधि प्रशासन अधिकारी ऐ डी पांडे, व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष रजत जैन,भारतेंदु भारद्व

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...