Skip to main content

Etawah News: माउंट लिट्रा जी स्कूल को मिली सैनिक स्कूल के रूप में एक बड़ी उपलब्धि

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: वर्तमान में रक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने शैक्षिक वर्ष 2022-2023 से एक साझेदारी मोड में देशभर में निजी क्षेत्रों में 21 नए स्कूलों को खोलने की कड़ी शर्तों के साथ मंजूरी दी है जिस क्रम में बड़े ही हर्ष का विषय है कि, जनपद इटावा की संस्था विकास लोक सेवा समिति इटावा जो कि माउंट लिट्रा जी स्कूल का भी संचालन कर रही है का चयन उत्तर प्रदेश राज्य में सैनिक स्कूल इटावा के लिए किया गया है । विकास लोक सेवा समिति को सैनिक स्कूल की मान्यता मिलने पर जी स्कूल विद्यालय परिवार सहित समस्त जनपद वासियो में भी खुशी की लहर व्याप्त है अब आगामी 2 मई से स्कूल का शुभारम्भ भी हो जाएगा।
जानकारी साझा करते हुये संस्था के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव व वाइस चैयरमैन विकास यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि, उक्त स्कूल का खुलना जनपद इटावा के लिए भी एक बड़े ही गर्व का विषय भी है। क्यों कि पूरे देश से 21 और उत्तर प्रदेश से मात्र एक ही जनपद का चयन किया गया है जिसमे हमारा इटावा शामिल है अब यह उपलब्धि इटावा के शैक्षिक इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर भी साबित होगी। उन्होंने कहा कि, इस सैनिक स्कूल के माध्यम से हम इटावा जनपद के बच्चों को अब सरकार के साथ मिलकर देश सेवा में जाने का भी एक नया अवसर प्रदान करेंगे। 

विकास लोक सेवा समिति को मिली सैनिक स्कूल की मान्यता अब 2 मई से होगा स्कूल का शुभारम्भ
इसके साथ ही हम भारत सरकार व रक्षा मंत्रालय के साथ ही जनपद की जनता को यह विश्वास भी दिलाना चाहते है कि, हम भविष्य में जनपद के हमारे इस सैनिक स्कूल को प्रदेश का एक मॉडल स्कूल भी अवश्य ही बनायेंगे क्यों कि, हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 100 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना के विजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने के साथ कैरियर के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी है व भावी पीढ़ी को कल के लिए देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने का एक बड़ा अवसर भी है । विद्यालय परिवार की इस उपलब्धि पर सभी इष्ट मित्रो ने शुभकामनाएं दी है। प्रेस वार्ता में विद्यालय के चैयरमेन अतिवीर सिंह यादव वाइस चेयरमैन विकास यादव, प्रिंसिपल पंकज शर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ,अंतरराष्ट्रीय कवि कुमार मनोज, संस्था सदस्य सलिल यादव, समाजसेवी मजोज यादव पत्रकार अमित मिश्रा मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...