Skip to main content

Etawah News: शहर के धार्मिक स्थलों से 32 लाउडस्पीकर उतरवाए

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: धार्मिक स्थलों पर बजने वाले लाउडस्पीकर को लेकर दिए गए शासन के निर्देश के बाद बुधवार को जिले में लाउडस्पीकर हटाने की कार्यवाही तेज हो गई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस थानावार धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाने में जुट गयीं है। बुधवार को 27 धर्मस्थल पर लगें 32 लाउडस्पीकर हटवाये गये। जिले में अब तक 40 स्पीकर हटाये जा चुके है।

मंगलवार शाम कों प्रशासनिक टीम ने पचराहा क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड टीम के साथ सर्वे किया था। इस दौरान पचराहा मस्जिद पर लगे दो अतिरिक्त लाउडस्पीकर को हटवा दिया गया था जबकि दो अन्य स्पीकर जो बाहर की ओर लगे थे उन्हें अंदर की ओर करने का निर्देश दिया गये थे। इसके बाद से जिले में प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान के साथ ही स्वैच्छिक रूप से भी कई मस्जिदों व मंदिरों में लाउडस्पीकर हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के तहत शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 30 अप्रैल तक थानावार धार्मिक स्थलों पर बजने वाले लाउडस्पीकर की सूची तैयार करके औद्योगिक, वाणिजयिक, आवासीय क्षेत्र व साइलेंट जोन के लिए अलग-अलग डेसीबल में उपयुक्त मानक से अधिक ध्वनि बजने वाले लाउडस्पीकर को चिन्हित करके उन्हें धर्म गुरुओं के साथ संवाद पैदा करते हुए हटाना होगा। ऐसे में प्रशासन द्वारा मंगलवार को इसके लिए कार्यवाही शुरू की गई। फिरोजाबाद से आए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तकनीकी अधिकारी भी शहर समेत कई इलाकों में पैदल घूम कर ध्वनि विस्तारक यंत्रों की क्षमता का मापन कर रहें है। 

एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम-2000 के तहत बुधवार को अधिकतम ध्वनि तीव्रता के चलते जिले में पुलिस, प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त अभियान में विभिन्न स्थानों के 21 प्रतिष्ठानों से कुल 32 लाउडस्पीकर हटवाए गए तथा लाउडस्पीकरों की ध्वनि तीव्रता को कम कराते हुए उसे इस तरह से व्यवस्थित कराया गया जिससे कि लाउडस्पीकर की ध्वनि प्रतिष्ठान से बाहर न जाए। यह अभियान अन्य दिनों में भी लगातार चलाया जाएगा। फिलहाल ऐसे लाउडस्पीकर चिन्हित करने के लिए पुलिस को निर्देश दे दिए गए हैं साथ ही संबंधित मजिस्ट्रेट भी इस अभियान में लगाए गए है।

 

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...