Skip to main content

Etawah News: ब्राण्ड एम्बेसडर डॉ आशीष त्रिपाठी ने विजय नगर वार्ड में कराया स्वच्छता सर्वेक्षण

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: क्या आप जानते है कि, आपका इटावा शहर स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की परीक्षा में प्रतिभाग कर रहा है। इसलिये अधिक से अधिक जन सहभागिता और फीडबैक देने के लिये नगर पालिका परिषद, इटावा के ब्राण्ड एम्बेसडर,पर्यावरणविद डॉ आशीष त्रिपाठी ने लाइनपार स्थित विजय नगर वार्ड से नगर पालिका को प्रथम स्थान पर लाने के लिये लखनऊ से आई टीम के साथ फीडबैक दिलवाया,उन्होंने जनता से विनम्र अपील भी की कि, स्वच्छता सर्वेक्षण में अपना अमूल्य फीडबैक देकर हम सबको अपने इटावा को अव्वल बनाना है।

इसके लिए सर्वेक्षण करने आ रही टीम के ऐप पर आप सभी को अधिक से अधिक फीडबैक भी देना है। नगर पालिका चेयरमैन नौशाबा खानम, अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने भी पालिका कर्मचारियों को लोगों से संवाद करने और लिंक से फीडबैक देने के लिये ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की अपील की है। ब्राण्ड एम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशन,पर्यावरणविद डॉ आशीष त्रिपाठी ने बताया कि, शहर में वर्ष 2022 के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है,सर्वेक्षण में 2250 अंक केवल लोगों के फीडबैक से होते हैं। जिनमे 11 बिंदुओं पर जनता को अपना फीडबैक देना है। इसमें शहर के नाम के साथ सफाई व्यवस्था सहित सड़कों का हाल, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जैसे सवाल है ।

इस बार फीडबैक के लिए तीन श्रेणी बनाई गई है 60 वर्ष से अधिक आयु वालों के फीडबैक पर पालिका को चार गुणा नंबर मिलेंगे। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह के अनुसार सिटीजन फीडबैक 600 नंबर का है जिसमे तीन श्रेणियां हैं पहली श्रेणी 18 से 29 वर्ष,जो 100 नंबर की है वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु की श्रेणी के लिए 400 नंबर निर्धारित किए गए हैं। 30 वर्ष से 59 वर्ष के लिए भी 100 नंबर निर्धारित हैं।प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग- अलग प्रश्न हैं।

 

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...