Skip to main content

Etawah News: नवगठित जायंट्स ग्रुप ऑफ नवोदिता का अधिष्ठापन समारोह भव्यतापूर्ण सम्पन्न

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: नवगठित जायंट्स ग्रुप ऑफ नवोदिता का अधिष्ठापन नगर के विशाल प्रेम होटल में भव्यतापूर्ण सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष एस.पी.चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।ग्रुप के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि एस.पी. चतुर्वेदी का माल्यार्पण व उपहार भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया।ग्रुप की अध्यक्षा साधना शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।दीक्षा अधिकारी विमल कुमार सिंह ने नवीन सदस्यों को शपथ दिलाई अधिष्ठापन अधिकारी विपिन मिश्रा ने अध्यक्ष एवं निदेशक मंडल को शपथ दिलाई और मुख्य अतिथि ने अध्यक्ष को कॉलर,चार्टर एवं दीप भेंट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ललित सक्सेना ने किया।
मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब कोई समूह आत्मीयता निस्वार्थ सेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं एकजुटता से कार्य करता है तभी सार्थक परिणाम सामने आते हैं।विशेष समिति के सदस्य प्रो.आर.के.अग्रवाल ने सभी नवीन सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।डॉ.शिवराज सिंह यादव ने कहा कि जायंट्स परिवार मानवता का पाठ सिखाती है।फेडरेशन अध्यक्ष ऊषा यादव ने बताया कि जायंट्स सत्यमार्ग पर चलने की सीख देता है।सभी मंचासीन अथितियों ने हार्दिक बधाई दी एवं डॉ.शिवराज सिंह यादव एवं ऊषा यादव ने प्रायोजित ग्रुप की फेडरेशन ऑफिसर आशा अवस्थी,साधना शर्मा एवं भूमिका अग्रवाल को सम्मानित किया। इस अवसर पर राम सजीवन, दाऊ दयाल वर्मा,डॉ.उमेश यादव, देश कुमारी,मुकेश बाबू,विनीता टंडन,सीमा दीक्षित,रीता मेहरोत्रा, शशिप्रभा,रत्ना चौहान,मंजु त्रिपाठी मीनू शुक्ला,गरिमा चौधरी,किरण सक्सेना,सुमन दयाल,अनीता शर्मा कृष्णा अवस्थी,तोषी पालीवाल, दीप्ति अवस्थी,तृप्ति अग्निहोत्री, संगीता दुबे व रश्मि गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...