Skip to main content

Etawah News: जसवंतनगर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न।

आशीष कुमार  
इटावा,विकास खण्ड जसवंतनगर में ईद के त्यौहार व परशुराम जयंती को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर यहां थाना कोतवाली जसवंतनगर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें नगर के कई गणमान्य लोगों ने अपने अपने विचार रखे। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी जाति धर्मों के लोग एक दूसरे के त्यौहारों का सम्मान करें और किसी भी तरह का कोई मनमुटाव न पनपने दें तथा शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से अपने त्यौहार मनाएं। उन्होंने कहा कि उनके पूरे सर्किल में कोतवाली, थाना व चौकियों के सभी इंचार्ज लगातार सक्रिय हैं किसी भी प्रकार के अपराध को होने नहीं दिया जाएगा। प्रत्येक गली मोहल्ले पर नजर रखी जा रही है संदिग्ध व्यक्तियों को भी चिन्हित कर लिया गया है आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।
     
तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी समस्या समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन लगातार प्रतिबद्ध है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन सुनील कुमार जौली ने कहा कि नगर में साफ सफाई के मामले में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। त्यौहार के दिनों वे स्वयं साफ सफाई का अवलोकन करते हैं। कुछ लोगों ने आवारा सूअरों के अक्सर गलियों में घूमने की समस्या बताई तो चेयरमैन ने इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। श्री रामलीला समिति के प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू ने कहा कि किसी भी धर्म का त्यौहार रहा हो नगर में अब तक अमन चैन कायम रहा है आगे भी अमन चैन बने रहने की उम्मीद है। व्यापारी नेता राजीव माथुर ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को समय-समय पर सुना व समाधान किया। बैठक में इंस्पेक्टर रण बहादुर सिंह सिटी, इंचार्ज नागेंद्र सिंह के अलावा व्यापारी नेता मो. अहसान, सुभाष गुप्ता, सत्यवीर यादव, विनोद जैन, अभिषेक पोरवाल, बब्लू ठाकुर, रिंकू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


प्रेस क्लब जसवंतनगर का हुआ नवीनीकरण, बिना फेरबदल के पदाधिकारी अपने स्थान पर कार्य करते रहेंगे।

आशीष कुमार जसवंतनगर/इटावा। प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष ने प्रेस क्लब जसवंतनगर के पदाधिकारियों संग बैठक कर संगठन को सुचारू रूप से चलाने में आने वाली कठिनाइयों के संदर्भ में चर्चा की और सुझाव दिये।
           प्रेस क्लब इटावा के कार्यालय में स्थित सभागार में बैठक को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब इटावा अध्यक्ष दिनेश शाक्य ने कहा कि संगठन में सभी की समान भागीदारी एवं जिम्मेदारी होनी चाहिए संगठन का मतलब ही यही है सभी का एक साथ होना इसी कारण से किसी भी संगठन को सुचारू रूप से चलने में अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि संगठन एक परिवार है और परिवार में छोटे -मोटे मन मुटाव होते रहते हैं लेकिन परिवार के मुखिया को एवं परिवार के सदस्यों को सूझ बूझ के साथ उन छोटे -मोटे मन मुटावों को एवं छोटी- मोटी समस्याओं को खत्म करते हुए आपसी सामंजस्य बनाए रखना चाहिए। 
           उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी संगठन का विरोध करने वालों की कमी नहीं होती है इसी तरह आपको भी अनेक विरोध झेलने पड़ते होंगे और उन विरोधियों को झेलते हुए उनसे आगे निकलते हुए सही के साथ खड़े होना एवं गलत को उजागर करना ही लोगों में आपकी बेहतरीन पहचान कराता है आप सब बिना किसी उलझन के ईमानदारी से अपना कार्य करते रहिए। आप सभी ऊर्जावान पत्रकारों की टीम जसवंतनगर में अपने रचनात्मक एवं सकारात्मक कार्यों द्वारा जनता की समस्याओं को उठाते हुए उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रशासन से अपेक्षित सवाल जवाब करते हुए अपनी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं। आज का समय पत्रकारों के लिए कठिनाई का समय है इसलिए सोच समझकर किसी भी विषय पर लिखना चाहिए उन्होंने कहा आज भी समाज में पत्रकारों को विश्वसनीयता की दृष्टि से देखा जाता है इसलिए भी तथ्यपरक खबरें संकलित करने की हमारी जवाबदारी हमेशा दिखाई देनी चाहिए।
          बैठक में प्रेस क्लब जसवंतनगर अध्यक्ष प्रेम कुमार शाक्य, महामंत्री रजत गुप्ता, उपाध्यक्ष सुबोध कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, ऑडिटर मोहम्मद आमीन भाई, प्रचार मंत्री राजीव गुप्ता, संगठन मंत्री मनोज कुमार, पुस्तकालय मंत्री आशीष कुमार, कार्यालय मंत्री पंकज राठौर मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...