Skip to main content

EtawahNews: 36 वर्षीय पत्तल कारोबारी की हत्या में पड़ोसी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: फ्रेंड्स कालोनी थाना अंतर्गत हाईवे किनारे अड्डा पाय स्थित दोन-पत्तल के कारखाने में 36 वर्षीय कारोबारी सोनेलाल कश्यप की हत्या में पड़ोसी पिता-पुत्री को गिरफ्तार कर लिया गया। कारखाने में शव बरामदगी के सातवें दिन गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। शव बरामदगी के चौथे दिन संजीव कश्यप ने पड़ोसी सर्वेश शाक्य सहित चार लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड बरामद की है। दो बच्चों का पिता सोनेलाल कश्यप कारखाने के पड़ोसी सर्वेश शाक्य की पुत्री शिल्पी शाक्य पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। काफी समझाने के बावजूद न मानने पर हत्या कर दी थी।
प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुंदरपुर के पास ईंट भट्ठे से आरोपित पिता-पुत्री को गिरफ्तार किया गया। दोनों कहीं जाने की फिराक में वहां खड़े थे। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को थाना फ्रेंड्स कालोनी के अड्डा पाय में कारखाने के अंदर से सोनेलाल कश्यप पुत्र कैलाश चंद्र मूल निवासी पाली खुर्द थाना भरथना हाल निवासी अड्डा पाय का शव बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण कोमा एंटी मार्टम हैड इंजरी आया था। 20 अप्रैल को मृतक के भाई संजीव कुमार निवासी पाली खुर्द ने कारखाने के पड़ोस में रहने वाले तथा मूल रूप से ग्राम फूलपुर मुहारी थाना अजीतमल जिला औरेया निवासी सर्वेश शाक्य, उनकी पुत्री शिल्पी, पत्नी, सर्वेश शाक्य की पत्नी तथा अमित कुमार शाक्य निवासीगण अड्डा पाय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सर्वेश शाक्य ने बताया कि सोनेलाल कश्यप उनके पड़ोस में किराये पर रघुवर शाक्य के मकान में निवास करता था, जो दोना पत्तल बनाने का कार्य करता था। वह उनकी पुत्री को डरा-धमका कर शादी करने का दबाव बना रहा था। जबकि सोनेलाल पहले से शादीशुदा था तथा उसके दो बच्चे भी हैं। बार-बार समझाने पर भी सोनेलाल नहीं माना तो अपनी पुत्री के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का षड्यंत्र रचकर 15 अप्रैल को योजनाबद्ध तरीके से उसके सिर पर राड मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...