Skip to main content

Etawah News: समाधान दिवस में 22 शिकायते आयी, निराकरण करने के दिए सख्त निर्देश

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर (इटावा): एसडीएम की अध्यक्षता में तहसील में आयोजित समाधान दिवस में 22 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। जिनमें 10 शिकायतें जमीनों पर कब्जे को लेकर आई। उपजिलाधिकारी जसवंतनगर ने सभी शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए।

ग्राम खेड़ा बुजुर्ग के रामचंद्र ने बताया कि उन्हें भूमि प्रबंध समिति द्वारा आवासीय पट्टा दिया गया था मगर उस पर विपक्षी सूबेदार तथा सुखरानी का कब्जा है इस कब्जे को हटाने की मांग की, ग्राम ईश्वरपुरा की संगीता देवी ने शिकायत की कि उनकी भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है तथा उस पर बाउंड्री बना ली है जब उनको हटाने के लिए बोला गया तो वह लड़ाई पर आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी दी, ग्राम भीखनपुर सलवीर सिंह ने शिकायत की कि खेल के मैदान की सुरक्षित जगह पर गांव के लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है उन्होंने अवैध कब्जा हटाने की मांग की,

ग्राम महलई के अतर सिंह ने शिकायत की कि मोहब्बत नगला भगत में चकरोड के गाटा संख्या 80 पर नाला खोद दिया गया है जिससे वहां जलभराव रहता है, ग्राम धनुआ की रानी देवी ने बताया कि उनकी जमीन राजस्व अभिलेखों में संक्रमणीय भूमि के रूप में दर्ज है विपक्षी लोगों ने गुंडई से कब्जा कर रखा है , ग्राम नगला पसी के शिवराज सिंह ने शिकायत की कि विपक्षी गढ़ उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं तथा वह आए दिन झगड़ा फसाद करते हैं, ग्राम पंचायत जगसोरा के ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव का राशन डीलर तेज प्रकाश राशन कम देता है तथा सामान वितरण के लिए नहीं आता, ग्राम नगरिया भाट देवेंद्र सिंह ने शिकायत की कि दबंगों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया गया है इसे तुरंत दबंगों से मुक्त कराने की मांग की है इस समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी राणा महेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार यदुवीर सिंह नायब तहसीलदार अविनाश कुमार, नगरपालिका अवर अभियंता आदि मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...