Skip to main content

Etawah News: राशन व्यवस्था को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष इटावा ने सरकार को घेरा।

संवाददाता रिषीपाल सिंह

इटावा: उत्तर प्रदेश सरकार लगभग 15 दिन से लगातार राशन व्यवस्था को बदलने का प्रयास कर रही है जिसके तहत राशन कार्ड जमा करना है उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों के निवाले छीनने का जो प्रयास कर रही है यह घिनौनी हरकत प्रदेश की जनता के पेट में छोरा भागने का प्रयास किया जा रहा है यह वही सरकार है जो चुनाव के वक्त झोले छपवा कर उसमें अपना फोटो लगाकर योगी और मोदी फ्री राशन की व्यवस्था करने की बात कर रहे थे इन्होंने चना का पैकेट पर भी नमक के पैकेट पर भी रिफाइंड के पैकेट पर भी अपना फोटो छपवाया था और जनता को भ्रमित करके फ्री राशन की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाने की बात कही थी उक्त आरोप लगाते हुए कांग्रेस के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष ने कड़े शब्दों से निंदा करते हुए कहा यह सरकार की झूठ अब सामने आ चुकी है अगर आपने राशन लिया और उस राशन के अनुरुप कार्ड धारक है तो रिकवरी करने का भी आदेश सरकार ने किया है 2013 में कांग्रेस की सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य गारंटी योजना के अंतर्गत उक्त राशन उपलब्ध कराया था क्या सरकार राष्ट्रीय खाद्य गारंटी योजना को समाप्त करना चाहती है मैं पूछना चाहता हूं जो फर्जी राशन कार्ड है उनका सत्यापन कराकर समाप्त किया जाए लेकिन जो गरीबों के पेट पर लात मारने का काम उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है यह कांग्रेस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगी।  

किसके लिए कितनी बड़ी कुर्बानी की जाए वह कांग्रेस देने को तैयार है चुनाव का वक्त आता है तो सरकार गरीबों को छलने का प्रयास करती है श्री सविता ने आगे कहा फर्जी राशन कार्डो को समाप्त किया जाए अच्छी बात है लेकिन जो आपने कहा छत के नीचे सोने वाले व्यक्ति मोटरसाइकिल वाले व्यक्ति मछली पालन आदि करने वाले व्यक्ति गरीबी की मार झेलते हुए लॉकडाउन को देखते हुए तमाम बेरोजगार मोटरसाइकिल और रोजगार की तलाश में घूम रहे हैं सरकार उनकी रोजी-रोटी भी छीनना चाहती है ऐसी सरकार को अब समय रहते यूपी की जनता को चेत जाना चाहिए सरकार के खिलाफ ईट से ईट बजा देनी चाहिए सरकार की बद इंतजामी कुछ महीने में ही जनता की समझ में आ चुकी है आज अमीरों की कोठियों पर नहीं गरीबों के झोपड़े उजाडे जा रहे हैं बुलडोजर के काले कारनामे गरीबों के झोपड़े उजाड़ने के काम आ रहे हैं हजारों गरीब बुरी तरीके से परेशान है बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यकताओं को पूर्ति करने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है इस कानून का जितना भी विरोध किया जाए उतना ही अधिक है जनता को सचेत हो जाना चाहिए ऐसी भ्रष्ट सरकारों के खिलाफ।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...