Skip to main content

Etawah News: चौ. सुघर सिंह पब्लिक स्कूल में लगा चार दिवसीय समर कैम्प सम्पन्न

संवाददाता रिषीपाल सिंह

जसवंतनगर: चौ0 सुघर सिंह पब्लिक स्कूल में बच्चों की छुट्टियों से पहले समर कैम्प का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी कॉलेज के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने देते हुए बताया कि स्कूल में नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी बच्चों के लिए छुट्टी करने से पहले चार दिन के लिए समर कैम्प लगाया गया। जिसमें बच्चों ने आर्ट क्राफ्ट, योगा, संगीत, डांस, जूनियर मास्टर सेफ, जी के क्विज, स्टोरी टेलिंग, इंडोर, आउटडोर, पूल पार्टी जैसी कई और गतिविधियों में जोश और उत्साह से भाग लिया । जिसमें चार दिन भिन्न भिन्न गतिविधियों में बच्चे ने भरपूर आनंद लेने के साथ विभिन्न कलाओं में पारंगत भी हुए । 

इस कैम्प में न सिर्फ स्कूल के बच्चों को भाग लेने का मौका मिला बल्कि जो भी बच्चा इस कैम्प में शामिल होना चाहता था उन्होंने भी इसमें फ्री रेजिस्ट्रेशन पाकर खूब आनंद लिया । चार से पंद्रह साल तक के इन बच्चों ने इस कैम्प में आनंद लेने के साथ साथ एक्टिविटी के माध्यम से कई अच्छी चीजें भी सीखी। शनिवार को कैम्प में सर्टीफ़िकेट देने के बाद सफलता पूर्वक समापन किया गया। कैम्प के बाद बच्चों का हॉलिडे होमवर्क दिया गया। इस मौके पर अनुज यादव ने कहा कि जसवंतनगर जैसे छोटे कस्बे में कॉलेज के प्रबन्धन और  अध्यापिकाओं द्वारा इन छोटे बच्चों के लिए समर कैम्प लगाने का निर्णय लेना बहुत सराहनीय कदम रहा और इसके लिए समस्त स्टाफ बधाई का पात्र है। 


छोटे से कस्बे में पढ़कर यदि बच्चे इन सब तालीमो को भी सीखते है और उनका आनंद लेते है तो यह निश्चित रूप से किसी भी विद्यालय के लिए जीत के समान है। क्योंकि विद्यालय का प्रथम उद्देश्य है कि उसके सभी बच्चों को वह माहौल मिल सके जिससे वह अपने दौर के अन्य बच्चों से पिछड़ न सके और बेहतर आत्मविश्वास के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहता है कि छोटे से कस्बे में बच्चों को वह माहौल दिया जा सके जिससे उनमें यह आत्मविश्वास पैदा हो। इस समर कैम्प को लगाने का उद्देश्य विद्यालय की टीम ने बखूबी पूरा किया है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...