Skip to main content

Etawah News: अतिक्रमण हटाओ अभियान: आनन फानन में दुकानदारों ने समेटा सामान

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर (इटावा): कस्बे स्थानीय प्रशासन ने नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और मुख्य बाजार समेत अन्य स्थानों पर दुकानदारों व मकान मालिकों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। नायब तहसीलदार अवनीश सिंह व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान से पूर्व ही जानकारी होने पर तमाम व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर लगाई गई टीन टट्टर पैरदान इत्यादि हटा लिए थे फिर भी यह प्रशासनिक अधिकारी जैसे ही अपना बुलडोजर, डंफर, डीसीएम, ट्रैक्टर व लोडर आदि लेकर पहुंचे वैसे ही अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। 

उक्त अधिकारी द्वय केनिर्देशों पर नगर पालिका परिषद के तमाम कर्मचारी अतिक्रमण हटाने में जुट गए। इस दौरान कई दुकानों पर बने सीमेंटेड पक्के चबूतरे पटिया आदि भी तोड़ दिए गए जबकि होर्डिंग, कट आउट, ग्रिल, लोहे और स्टील के पैरदान आदि को जब्त कर लिया गया। अभियान के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने नगर पालिका की टीम पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई का आरोप भी लगाया और कहा कि जिनकी सिफारिश व पहुंच नहीं हैं उनके अतिक्रमण ध्वस्त हो रहे और जिनकी सिफारिश है उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। 

कुछ स्थानों पर रैंप व नाले पर अतिक्रमण तोड़ने के दौरान विरोध भी हुआ तो टीम ने एकांत मार्ग मोहल्ला लुधपुरा पर पहुंची और सड़कों किनारे नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इस दौरान नालों के ऊपर बनाए गए पक्के निर्माण भी जेसीबी से नहीं तोड़े गए सिर्फ दुकानों के सामने पानी व धूप से बचने को लगाई गई तिरपाल, टट्टर व टीन शेड़ को ही उखाड़ दिया गया। इस दौरान सिटी इंचार्ज नागेंद्र सिंह समेत पुलिस बल साथ रहा।

लाइनपार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान

सिविल लाइन इलाके में फुटपाथ और नालियों के ऊपर अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र, प्राइवेट अस्पतालों के बाहर नालियों फुटपाथ पर किये गए अतिक्रमण को हटाया गया, 

ई ओ नगरपालिका के अनुसार शहर में जहां पर भी फुटपाथ एवं नालियों पर अतिक्रमण है उसे हर हाल में बिना किसी भेदभाव के हटाया जायेगा, इसलिए जो लोग अतिक्रमण किये है उसे स्वयं हटा लें, जल्द ही शहर के बाज़ारो एवं घनी बस्तियों में जल्द चलेगा बुलडोज़र

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...