Skip to main content

Etawah News: फार्मेसी कॉलेज के बच्चों ने एक बार फिर मारी बाजी।

आशीष कुमार 
इटावा,विकास खण्ड जसवंतनगर में चौ0 सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज के बी फार्मा प्रथम सेमेस्टर के घोषित हुए परीक्षाफल में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज को जिले में सर्वोच्च स्थान दिलाया। कॉलेज के निदेशक डॉ राकेश कुमार सैनी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन के परीक्षाफल में बी फार्मा प्रथम सेमेस्टर के प्रियांशू ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में सबसे अधिक अंक प्राप्त करके कॉलेज के साथ साथ जिला टॉप भी किया।उन्होंने जानकारी दी कि इस परीक्षाफल में जिले की टॉप तीन बच्चों में सभी बच्चे उनके ही संस्थान के हैं तथा जिले के टॉप टेन बच्चों की सूची में कॉलेज के आठ बच्चों ने अपनी जगह बनाई है। यह कॉलेज के लिए बहुत गर्व का समय है कि बच्चों ने अपनी मेहनत से कॉलेज को आज यह क्षण दिया। इस परीक्षाफल में किशन 83.33 प्रतिशत, अमन कुमार 82.48 प्रतिशत , अमन सिंह  81.6 प्रतिशत, रूबी 81.4 प्रतिशत, लक्ष्मी 81.3 प्रतिशत, अभय प्रताप सिंह 80.8 प्रतिशत, प्रियल वर्मा 79.7 प्रतिशत आदि ने उत्कृष्ट परीक्षाफल दिया। 
इस मौके पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर बधाई दी और कहा कि इस परीक्षाफल से ज्यादा खुशी मुझे इस बात की है कि इन बच्चों ने उस भ्रम को खत्म की फार्मेसी और नर्सिंग जैसे कोर्स में यू पी बोर्ड के बच्चों को बहुत परेशानी आती है। उन्होंने बताया कि कॉलेज और जिले के शीर्ष स्थान के दोनों बच्चे प्रियांशू और किशन ने इंटरमीडिएट यू पी बोर्ड से किया और आज बी फार्मा में जिला टॉप किया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन जिसमे भी होती है उसके लिए किसी भी मिथक को तोड़ना कठिन नही होता। वह बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं कि ये बच्चे अपनी मेहनत से आज कॉलेज को शीर्ष स्थान पर पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही अनुज यादव ने कॉलेज प्रबंधन और स्टाफ को भी बधाई दी कि उन्होंने इन हीरों को तराशकर उनकी चमक को बढ़ाने का कार्य किया। जिला टॉपर प्रियांशू ने अपनी सफलता का श्रेय पूर्ण रूप से अपने अध्यापकों और माता पिता को दिया और कहा कि कॉलेज के अध्यापकों ने प्रत्येक तरह से उनके कोर्स को सरल बनाने का कार्य किया जिसकी वजह से आज वो जिले में प्रथम स्थान बना पाए हैं। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप कुमार, सागर सिंह, राजेश कुमार, रंजीत सोलंकी, विशाल सिंह, रचना सिंह, दीक्षा गुप्ता, शिप्रा, सिद्धि, शोभा, सुमित कुमारी आदि उपस्तिथ रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।