Skip to main content

Etawah News: द योगा हाईव हीलिंग फाउंडेशन का योग कार्यक्रम 21 जून को

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: आगामी 21 जून 2022 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के दिन होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम मानवता के लिए योग से सम्बंधित प्रेस वार्ता बाबा द माॅल ब्लू हेवन  रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। जिसमें द योगा हाईव हीलिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में इष्टिका पुरी के सभी जनपद वासियों का आवाह्न करते हुए कहा कि, आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर हमारी संस्था द योगा हाइव हीलिंग फाउंडेशन प्रातः 6 बजे से इटावा क्लब में सामान्य योग का एक अभ्यास शिविर आयोजित करने जा रही है जिसके मुख्य अतिथि सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया एवं विशिष्ट अतिथि संदीप अग्रवाल (अधिशासी अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम) होंगे। उक्त कार्यक्रम में लगभग 400 लोगों के भाग लेने का अनुमान है। 
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन-जन में योग के प्रति विश्वास जगाना है क्यों कि, योग करने से और प्रातः जल्दी उठने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हम बीमारियों से दूर रहते है। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था पिछले 3 जून से जनपद के कम्पनी गार्डन में लगातार योगा शिविर चला रही है जिसमे रोज ही 100 से 200 लोग योग करते है। संस्था की महामंत्री प्रीति गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने  सभी से निवेदन किया कि इष्टिका पुरी के सभी जनपदवासी इस योग उत्सव कार्यक्रम में पूर्ण रूप से सम्मिलित रहें और 'करें योग रहें निरोग ' की विचारधारा से चलते हुए स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रतिबद्ध हों। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से गगन गुप्ता,डॉ० ध्रुव कुमार गुप्ता ,आर के अग्रवाल ,प्रतीक अग्रवाल, संकल्प चतुर्वेदी, शिवम वर्मा जी,अर्पित गुप्ता, प्रतीक त्रिपाठी,नीतिका सिंह, सोनिया पुरवार, नमिता तिवारी,सृष्टि प्रांजल, प्रगति, राधा श्रुति सहित अन्य सदस्यों की सहभागिता रही।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...