Skip to main content

Etawah News: ब्लॉक बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर (इटावा): विकासखंड जसवंतनगर में जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह के निर्देशन में विकासखण्ड महेवा में खण्ड विकास अधिकारी निरंजन त्रिवेदी की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद इटावा से आये बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने प्रवर्तकता कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत विषम परिस्थिति मे रहने वाले परिवार के बच्चों का चयन कर उन्हें 2000 रुपये की धनराशि प्रदान लाभान्वित किया जाना है। उ0प्र0 मुुुुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 एवं सामान्य के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इसी के साथ कोविड से अनाथ होने वाले बच्चोें को पी0एम0 केयर फण्ड से 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक 10 लाख रूपये आर्थिक मदद किये जाने के विषय में बताया। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि बाल संरक्षण योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों का चयन कर लाभ दिलाये ।
 
जनपद से आये उमर मुर्तजा खॉन जिला बाल संरक्षण इकाई ने बताया उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अर्न्तगत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के तहत विभिन्न श्रेणियों में बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक 15 हजार रूपये तक की धनराशि दिये जाने की व्यवस्था की गयी है। बैठक में उपस्थित ब्लॉक बाल संरक्षण विशेषज्ञ राजू दुबे ने सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया गया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे खण्ड विकास अधिकारी निरंजन त्रिवेदी ने बताया गया कि उपरोक्त योजनाओं का शीघ्र लाभ लेने हेतु लाभार्थी सीधे हमसे सम्पर्क करें जिससे हम उसका स्वयं फार्म पूर्ण कराते हुए अनुदान की धनराशि दिलाने हेतु सक्रिय रूप से सहयोग करेंगे। उक्त बैठक में सहायक विकास अधिकारी कृषि राजेश कुमार चौबे, ब्लॉक समन्वयक राजू दुबे, सुपरवाइजर कमला पाल, प्राशु गौतम एवं आंकड़ा विश्लेषक एवं समस्त आंगनबाडी कार्यकत्री उपस्थित रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...