Skip to main content

Etawah News: पॉलीथिन के खिलाफ नगरपालिका चलायेगी अभियान

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: नगर पालिका के सभागार में प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए वृहद जन जागरूकता अभियान के बारे में बताया गया शहर में 29 जून से 03 जुलाई तक लोगों को प्लास्टिक पॉलिथीन को छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा व प्लास्टिक से होने वाली हानियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। 50 माइक्रोन तक के प्लास्टिक प्रतिबंधित हैं इसका प्रयोग न करें प्रयोग करने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने कहा समस्त व्यापार मंडल से सहयोग की अपेक्षा है कि शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सहयोग करें।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी पॉलीथिन की थैली का प्रयोग छोड़ दें और कपड़े के थैलों का प्रयोग करें, शहर को स्वच्छ बनाने व स्वास्थ्य की दृष्टि से पॉलीथिन का प्रयोग करने से बचें। सभी लोगों ने प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करने की शपथ ली और लोगों को प्लास्टिक थैली प्रयोग न करने के लिए भी प्रेरित करने की शपथ ली।
इस अवसर पर हरि शंकर पटेल ब्रांड एंबेस्डर स्वच्छ भारत मिशन सुनील कुमार डी पी एम, हिमांशु यादव कोऑर्डिनेटर श्री ,जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल,जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, जिला मंत्री इकरार अहमद, जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान,युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाह, जिला मंत्री संतोष कुमार वर्मा योगेन्द्र जैन  खाद्य एवं सफाई निरीक्षक सुरेंद्र सिंह,नत्थी लाल, आनंद कुमार, अनुपम कुमार सहित समस्त सफाई नायक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...