Skip to main content

Etawah News: कस्बा बसरेहर में नालों की सफाई की पोल खोलती पहली बारिश।

संवाददाता रिषीपाल सिंह

बसरेहर/इटावा: कस्बा बसरेहर में  इटावा बरेली हाइवे के दोनों तरफ जल निकासी  के लिए व अन्य स्थानों पर  पक्के नाले का निर्माण कराया गया है लेकिन इन नालों से जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं किया गया है और ना ही इन नालों की सफाई उचित तरीके से की गई है जिससे बरसात के मौसम में बरसात का पानी इन नालों के माध्यम से आगे जा सके। कहीं-कहीं तो इन नालों में घास फूस का बुरी तरीके से जमावड़ा लगा हुआ है जिससे यह पक्के नाले पूरी तरीके से बंद हो गए हैं तथा कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने ही नाले को बंद कर दिया है जिससे बरसात व घरों से निकलने वाला पानी सड़क के आस-पास ही भरा रहता है।

आज कस्बा बसरेहर में हल्की बारिश से ही नालों की सफाई की पोल खुल गई है जबकि बरसात आने से पूर्व सभी जल निकासी के स्थानों को अच्छी तरीके से साफ कर लिया जाता है तथा जिन स्थानों पर मरम्मत कार्य होना होता है वह कार्य बरसात के मौसम से पूर्व ही कर लिया जाता है जिससे जल निकासी में कोई समस्या उत्पन्न न हो लेकिन कस्बा बसरेहर में सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा किया गया है जल निकासी के लिए पक्के नालों की जहां तोड़फोड़ हुई है वहां पर कोई भी मरम्मत कार्य नहीं किया गया और ना ही जिन स्थानों पर नाले पूरी तरीके से बंद हैं उन्हें खोला गया है जिससे बरसात व घरों का निकलने वाला पानी सड़क पर भर जाता है जिससे आने जाने

 

वालों के साथ ही उन व्यापारियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिनकी दुकानों के आगे यह पानी भर जाता है तथा रुके हुए गंदे पानी मे कई प्रकार के मच्छर व कीट पतंगे पनपते है जिससे बीमारियों को बढ़ावा मिलता है साथ ही सरकार के स्वच्छ भारत मिशन की भी धज्जियां उडती है, सफाई के लिए सरकार लोगो को कितना जागरूक कर रही है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी कई स्थानों पर स्वम सफाई करते दिखे है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...