Skip to main content

Etawah News: प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या

ब्यूरो संवाददाता
इटावा/जसवंतनगर: प्रशांत को घर से ले जाकर पीट-पीटकर हत्या करके उसके शव को फेंकने की घटना के बाद पुलिस की जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकलने पर सात आरोपितों में से तीन को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मृतक के चाचा की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे में जिन तीन दोस्तों को आरोपित किया गया था, उनको बेगुनाह पाते हुए उनका नाम मुकदमे से हटा दिया गया है।
थाना जसवंतनगर पर 23 जून को सूरज पाल पुत्र रामकृष्ण निवासी रानीपुर थाना करहल जनपद मैनपुरी द्वारा तहरीरी सूचना दी गई थी कि 22 जून को ग्राम नगला बिहारी थाना करहल जिला मैनपुरी निवासी रेनू यादव, आशीष यादव व राहुल वाल्मीकि उसके घर पर आए और उसके भतीजे प्रशांत को ले गए तथा उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर उसके शव को ग्राम पड़रपुरा थाना जसवंतनगर क्षेत्र में फेंक गए थे। इस पर तीनों नामजद व अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र पर्दाफाश एवं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाना जसवतंनगर से पुलिस टीम का गठन किया था।

प्रभारी निरीक्षक रण बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मुकदमा में विवेचना के क्रम में संकलित साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आए आरोपित ब्रजेश उर्फ लवुआ, संजय यादव पुत्रगण लहेश कुमार, अंशुल कुमार यादव पुत्र दिनेश निवासी नगला गिरधारी थाना जसवंतनगर, जितेन्द्र यादव, रवि उर्फ रोमी पुत्रगण सतेन्द्र यादव, करू यादव पुत्र ध्रुव सिंह, कार्तिक यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासीगण ग्राम नगला अजाब थाना सैफई की प्रशांत की हत्या की घटना में संलिप्तता पाई गई। इस मुकदमे में पहले से नामजद तीनों आरोपितों की संलिप्तता न पाए जाने पर तीनों का नाम मुकदमा से हटा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर 26 जून की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर सात में से तीन आरोपित ब्रजेश उर्फ लवुआ, संजय यादव पुत्रगण लहेश कुमार, अंशुल कुमार यादव पुत्र दिनेश निवासी नगला गिरधारी थाना जसवंतनगर को सैफई तिराहा थाना जसवंतनगर से गिरफ्तार किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...