Skip to main content

Etawah News: जनपद के आलाअधिकारीयों ने की पीस कमेटी की मीटिंग

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: आगामी बकरीद के त्यौहार को देखते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र में आयोजित हुई पीस कमेटी की मीटिंग।जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने मीटिंग में मौजूद सभी धर्म और संप्रदाय के लोगो से मिलजुल कर त्यौहार मनाने की अपील की। जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने कानून व्यवस्था बनाये रखने में सभी समुदाय के  सहयोग के लिये धन्यवाद दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह ने कहा कि जिस जिले में पाँच नदियों का संगम हो वहाँ आपसी सौहार्द बिगड़ने की बात सपने में भी नही सोंची जा सकती, उन्होंने कहा की सभी को पारंपरिक तरीके से त्यौहार मनाना चाहिये और कोई नई परंपरा न डालने की अपील की।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा आगामी बकरीद के त्यौहार को हम सभी लोग मिलजुल कर शांति पूर्वक मनाएंगे और शहर के उन सभी स्थानों पर लगने वाले बाजार जहां पर पशुओं की बिक्री होती है उन्हीं स्थानों पर पशुओं की बिक्री हो और कोई नया बाजार नहीं बनाया जाए उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन कड़ी बंदोबस्त करें यह मांग की। पूर्व चैयरमैन फुरकान अहमद सभी परंपरागत स्थानों पर कुर्बानी की बात कही और कहा कि वैध जानवरों की ही कुर्बानी करें। मौलाना सुब्हान दानिश ने कहा किसी को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिये इटावा में शान्ति रहे, हम लोग हिन्दू-मुस्लिम,सिख,ईसाई बाद में हैं, पहले हम सब इन्सान हैं। शरद बाजपेई, वसीम चौधरी, हाफिज मोहम्मद अहमद, हाजी फ़जल यूसुफ़ ने भी सम्बोधित किया।

बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन,जिलामंत्री इकरार अहमद, युवा जिला महामंत्री रणजीत सिंह कुशवाहा, सर्राफा एसोसिएशन मंत्री श्याम जी, नगर मंत्री अभिषेक जैन आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...