Skip to main content

Etawah News: 01 अगस्त से वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने की शुरुआत

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किए जाने का निर्देश दिया है। इसके लिए एक अगस्त से 31 दिसंबर तक अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि विधान सभा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्रित किए जाएंगे। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों में विद्यमान मतदाताओं के आधार संख्या जमा करने का उद्देश्य निर्वाचकों की पहचान स्थापित करना और मतदाता सूची में प्रविष्टियों का प्रमाणीकरण और एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में या एक से अधिक बार एक ही व्यक्ति के नाम के पंजीकरण की पहचान करना है। उसी निर्वाचन क्षेत्र में आधार संख्या जमा करना मतदाताओं की ओर से स्वैच्छिक है।

उन्होंने बताया कि जनपद में विशेष कैंप 7 अगस्त, 21 अगस्त व चार सितंबर को लगाए जाएंगे। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर आधार कार्ड लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनपद की 199, विधानसभा जसवंतनगर, 200, विधानसभा इटावा सदर तथा 201, विधानसभा भरथना के अंतर्गत कुल 962 मतदान केंद्र स्थापित हैं, जिनमें 1444 मतदेय स्थल हैं। जनपद में कुल 12 लाख चार हजार 180 मतदाता हैं, जिसमें से छह लाख 47 हजार 679 पुरुष मतदाता, पांच लाख 56 हजार 463 महिला मतदाता तथा 38 तृतीय लिंग मतदाता हैं। उक्त कार्य हेतु 1444 बूथ लेबल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं तथा 165 सुपरवाइजर नियुक्त किये गये हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं को आधार नंबर उपलब्ध कराना स्वैच्छिक है अगर आधार नंबर नही देतें हैं, तो इस आधार पर उनका नाम मतदाता सूची डेटाबेस से अपमार्जित/हटाया नहीं जाएगा और किसी भी परिस्थिति में प्राप्त आधार नंबर को सार्वजनिक भी नहीं किया जाएगा। यदि किसी मतदाता के पास आधार नंबर नही हैं तो वह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य 11 विकल्पों में से काेई एक विकल्प दे सकता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायण सिंह, एसडीएम जसवंतनगर नम्रता सिंह, एसडीएम ताखा कौशल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...