Skip to main content

Etawah News: अमृत महोत्सव के तहत 51 हजार ध्वज फहराने का लक्ष्य

संवाददाता: मनोज कुमार 
जसवंतनगर (इटावा): आजादी की 75 वीं वर्ष गांठ के उपलक्ष में अमृत महोत्सव के तहत जसवंतनगर तहसील क्षेत्र के नगर- गांव, हर घर, प्रत्येक दफ्तर और संस्थान व प्रतिष्ठानों पर 51 हजार राष्ट्रीय ध्वज फहराए जायेंगे। तिरंगे को फहराने का यह राष्ट्रीयता से ओतप्रोत कार्यक्रम 11 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा। यह जानकारी शनिवार को  मॉडर्न तहसील स्थित अपने कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में उपजिलाधिकारी जसवंतनगर नम्रता सिंह ने बताई है। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा बांटा जाएगा। अकेले जसवंतनगर नगरपालिका 9 हजार झंडे नगर वासियों में घर-घर बांटेगी। इसके अलावा गांवों में प्रधान,  लेखपाल, सेक्रेटरी, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री झंडे लोगों के घरों तक पहुंचाएगी। झंडे तीन साइज के बांटे जाने के लिए आ रहे हैं। उन्हें 9 अगस्त तक लोगों तक पहुंचा दिया जाएगा।
एसडीएम नम्रता सिंह ने बताया कि लोग 17 के बाद भी चाहें तो झंडा फहराए रख सकते है। सरकारी दफ्तरों पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराने की बाध्यता होगी। घरों और प्रतिष्ठानों में 24 घंटे फहर सकते हैं, बशर्ते रात में झंडा अंधेरे में न रहे। उन्होंने कहा कि झंडे का केसरिया रंग ऊपर की तरफ रखने का ध्यान हमें रखना होगा। लोगों को झंडे में लगाए जाने के लिए साफ सुथरा और सीधा डंडा का प्रबंध खुद करना होगा। उन्होंने बताया कि हमारे देश के तिरंगे के तीन रंग केसरिया, सफेद और हरा क्रमशः प्यार, शांति और खुशहाली के प्रतीक हैं। इससे समृद्धि, उल्लास का संचार पूरे देश में होगा। उन्होंने बताया कि लोग व्यक्तिगत रूप से खरीदकर भी झंडा फहरा सकते हैं। कोई संस्था यदि झंडे उपलब्ध कराना चाहे, तो उपलब्ध करा सकती है। उन्होंने बताया कि एक या अनेक झंडे भी कोई अपने यहां लगा सकता है। हम वीडियोग्राफी कराएंगे और जिसके यहां सर्वाधिक और सुसज्जित ढंग से तिरंगे लगे मिलेंगे उन्हे एवारडिड भी करवाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान तहसीलदार यदुवीर सिंह भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...