Skip to main content

Etawah News: पोषण दिवस पर हुई गर्भवती महिलाओं की निशुल्क एचआईवी व सिलफिस की जांच

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: गर्भवती महिलाओं की प्रथम सेमेस्टर में एचआईवी एवं सिलफिस जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग और अहाना संस्था के संयुक्त प्रयास से जनपद में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती की जांच कराई जा रही है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान दास ने दी। उन्होंने बताया एचआईवी की जांच करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षण यूपीएनपी प्लस अहाना प्रोग्राम के अधिकारियों को दिया गया है। इससे जनपद में गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच सही तरीके से हो। सीएमओ ने कहा कि कोई भी गर्भवती महिला एचआईवी ग्रस्त पाई जाती है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसकी समय से जांच और उचित चिकित्सक परामर्श के जरिए सुरक्षित प्रसव कराया जाता है।

उन्होंने बताया कि प्रसव उपरांत बच्चे की डीवीएस जांच होती है जिसमें सुनिश्चित किया जाता है कि नवजात एचआईवी ग्रस्त है या नहीं। एचआईवी ग्रस्त गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव आवश्यक है। इससे एचआईवी गर्भवती महिलाओं को सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा सके और उनकी उचित देखभाल हो। अहाना संस्था के फील्ड ऑफिसर विकास चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में वीएचएनडी दिवस पर फर्स्ट सेमेस्टर में गर्भवती महिलाओं की एचआईवी और सिलफिस की जांच सभी आठों ब्लॉक और जिला महिला अस्पताल पर अनिवार्य रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला एचआईवी रिएक्टिव आती है तो उसकी कंफर्मेटरी जांच निकटतम आईसीटीसी पर कराते हैं।

उसके बाद अगर महिला पॉजिटिव आती है तो उसको एआरटी सेंटर से लिंक करा कर संस्थागत प्रसव करवाया जाता है। शिशु के जन्म के बाद 18 माह तक फॉलोअप भी किया जाता है। विकास ने बताया कि यदि कोई महिला एचआईवी संक्रमित निकलती है तो हम उसके घर पर जाकर विजिट करते हैं और उसकी पूरी काउंसलिंग करते हैं। जिससे उसकी सभी भ्रांतियों को दूर किया जा सके। हमारे द्वारा गर्भवती को संस्थागत प्रसव के साथ सुरक्षित प्रसव की का भी आश्वासन दिया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्थागत प्रसव के 72 घंटे के अंदर गर्भवती को नेवरापिन सीरप दिलाते हैं जिससे नवजात एचआईवी संक्रमित न हो। प्रसव उपरांत 6 माह, 12 माह ,18 माह पर विशेष जांच करवाई जाती है।

उन्होंने बताया की महिला का पति एचआईवी नेगेटिव है तो हर 3 माह में एचआईवी जांच कराते हैं व एचआईवी ग्रस्त मां के बच्चे की भी जांच हर तीन माह में करवाई जाती है।जिससे कि संक्रमण बच्चे में न पहुंचे इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जाती है। विकास ने बताया कि जनपद में अब तक अप्रैल 2021 से अब तक जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों में हुई एचआईवी जांच में 26 गर्भवती महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है। जिनकी पूरी देखरेख स्वास्थ्य विभाग और अहाना संस्था द्वारा की जा रही है। मैं कहना चाहूंगा कि गर्भवती यदि कुछ सावधानियां रखें और अपने खान-पान का ध्यान रखें तो वह स्वस्थ बच्चे को जन्म देती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...