Skip to main content

Etawah News: ग्रामीणों ने पाइप लाइन बिछाने का विरोध करते हुए एसडीएम को दिया ज्ञापन

संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर (इटावा): जनपद इटावा विकासखंड जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम चक के ग्रामीणों ने गांव में पेयजल योजना की पाइप लाइन बिछाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा कर काम रोके जाने की मांग की। तहसील क्षेत्र की पंचायत पीहरपुर के ग्राम चक में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य किये जाने पर ग्रामीणों ने तहसील पहुंच कर विरोध किया है। ग्रामीणों ने बताया है कि पीहरपुर में निर्मित पानी की टंकी द्वारा ग्राम चक में पेयजल आपूर्ति के लिये पाइप लाइन बिछाने का काम होगा जिसे ग्रामीणों को जरूरत नहीं है। 
बताया गया है कि गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए पहले से ही काफी हैंडपंप लगे हुए है। पेयजल की कोई समस्या नहीं है। टँकी से उनके गांव की ऊँचाई अधिक होने की बजह से सप्लाई नहीं हो सकेगी। इसके अलावा गांव की गलियों में सीवर लाइन बिछाई गई है। जिससे अगर पेयजल आपूर्ति के लिए लाइन बिछाने का काम किया जाता है तो सीवर लाइन छतिग्रस्त हो जाएगी जिससे परेशानी हो सकती है। जिसके चलते पाइप बिछाने का काम नहीं होना चाहिए लेकिन उक्त कार्य से सम्बंधित ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू करवाने की जिद पर अदा हुआ है जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील में हंगामा कर एसडीएम नम्रता सिंह से ज्ञापन के रूप में शिकायती पत्र देकर लाइन बिछाने का काम निरस्त करने की मांग की है। इस मामले में एसडीएम ने कहा है कि समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रधान दलवीर सिंह, राम प्रकाश, राम नरेश, हरिशंकर, प्रेम किशोर, देशराज, गंगाराम, भारत सिंह, उदयवीर, राजा सिंह, नरोत्तम सिंह, मोहरसिंह, रामवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरेश, चेतराम, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, विक्रम सिंह, देवेंद्र सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...