Skip to main content

Etawah News: जलभराव की समस्या से जूझ रहे अड्डा भगवान के निवासी

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: शहर के अड्डा भगवान वाडृ न0 7 विजयनगर द्वितीय में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। हालत ये है कि मुहल्ले में गंदा पानी अब मकानों के अंदर प्रवेश कर चुका है। वार्डवासी परेशान हैं, लेकिन नगरपालिका के अधिकारी समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं। 
अड्डा भगवान वाडृ न0 7 विजयनगर द्वितीय निवासी विनोद कुमार, प्रेम सिंह, उदयवीर, जीतेन्द्र, सुभाष, श्यामवीर आदि का कहना है कि श्री प्रेम सिह कुशवाहा के मकान से श्री सुरेन्र्द सिह कुशवाहा के मकान तक ठेकेद्वार द्वारा गली का निर्माण कार्य किया जा रहा था लेकिन ठेकेदार द्वारा गली का निर्माण कार्य बीच मे ही बन्द कर दिया गया जिसके कारण गली मे सीवर का पानी भरा हुआ है मजबूरन महिलाओं, बच्चो, बुजुर्गो को शौचक्रिया के लिए बाहर खुले मैदान मे जाना पड़ता है गली मे गन्दगी के कारण मच्छरो का प्रकोप बढ़ गया है जिससे मोहल्ले मे बुखार आदि बीमारियाँ फैल रही और गली मे गन्दगी फैल रही है । सफाई ना होने के कारण गंदा पानी हर समय गली में भरा रहता है। नगर पालिका के अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। 
वार्ड के निवासियों का आरोप है कि जब वो समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका के अधिकारिओ के पास फोन करते हैं, तो वो फोन नहीं उठाते और बाद में फोन भी बंद कर लेते हैं। पिछले काफी दिनों से जलभराव की समस्या से त्रस्त मुहल्लेवासी पूरी तरह परेशान हैं। उक्त लोगों का कहना है कि सुबह गली पूरी तरह गंदे पानी से भर जाती है। स्कूल आने वाले बच्चे गंदे पानी से होकर स्कूल जाते हैं। इतना ही नहीं गंदा पानी लोगों के मकानों के अंदर प्रवेश कर जाता है। गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध के कारण मुहल्लेवासी काफी परेशान हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...