Skip to main content

Etawah News: राम कथा का आयोजन 13 सितंबर से, 12 सितंबर को कलश यात्रा का शंखनाद

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: विश्व विख्यात संत जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्यजी के मुखारबिंद से रामलीला मैदान के बगल में स्थित विशाल प्रांगण में आगामी 13 से 21 सितंबर के मध्य होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ 12 सितंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा जिसका शंखनाद महामंडलेश्वर डॉ.स्वामी हरि सच्चिदानंद साक्षी महाराज सांसद उन्नाव अनेक साधु संतों की गरिमामयी उपस्थित में करेंगे जिसमें काशी सुमेरू पीठ के शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती की भी गरिमामई उपस्थिति रहेगी।

ये बात श्री राम कथा के आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए राम कथा के आयोजक रवीन्द्र तिवारी गुड्डू ने एक प्रेस वार्ता में दी।उन्होंने कहा कि 12 सितंबर को निकलने वाली भव्य कलश यात्रा में साक्षी महाराज के साथ सनातन परंपरा के सभी संप्रदायों,शैव, शाक्त,वैष्णव और गुरु परंपराओं के ध्वज वाहक साधु संतों को रथारूढ़ करके नारी शक्ति की प्रतीक देवियां शहर के प्रमुख मार्गों से कलश यात्रा निकलेगी। उन्होंने बताया कि उक्त राम कथा का आयोजन अपने पूज्य पिताश्री स्व.श्री राजेन्द्र चौधरी जी की स्मृति में किया है और इष्टिकापुरी इटावा के धर्मप्रेमी समाज का ये सौभाग्य है कि समूचे विश्व में सनातन धर्म की अलख जगाने वाले विश्व विख्यात राम कथा मर्मज्ञ जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज अपनी अमृतमई वाणी से यहां कथा श्रवण कराने आ रहे हैं।

रवीन्द्र तिवारी (गुड्डू तिवारी) ने इटावा के समस्त धर्मानुरागी जनता से 12 सितंबर को पहले कलश यात्रा में आने तथा फिर 13 से 21 सितंबर तक श्री राम कथा श्रवण करने का निवेदन किया है। प्रेस वार्ता में श्री स्वामी शिवम शंकर निश्चलानंद अनादिदास महाराज,भाजपा नेता योगेंद्र चौधरी राजेंद्र गुप्ता,डॉ.रमाकांत शर्मा,पूर्व चेयरमैन जसवंत सिंह वर्मा,महेंद्र पांडे, भाजपा नेत्री ऊषा चंद्रा मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...