Skip to main content

Etawah News: धरने पर बैठे संविदाकर्मियों के समर्थन में पहुँचे प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष

ब्यूरो संवाददाता
इटावा/सैफई: सैफ़ई मेडिकल यूनिवर्सिटी से संविदाकर्मियों को निकालने के विरोध में धरने पर बैठे संविदा कर्मी। करीब 600 कर्मी यूनिवर्सिटी परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे है। कर्मियों समर्थन में प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव भी अपने सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ धरने में बैठ गये। यूनिवर्सिटी में सुरक्षाकर्मी, बार्डबॉय व अन्य संविदा कर्मियों ने आज सोमवार को यूनिवर्सिटी में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने टेंडर निकाला था। जिसमें अब दूसरी कम्पनी ने इसका टेंडर हासिल किया है। जिस कारण अब इन संविदाकर्मियों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। अंदर ही अंदर कई दिनों से इस बात को लेकर कर्मी विरोध कर रहे थे, लेकिन आज इन सभी का सब्र का बांध टूट गया और सभी कर्मी मेडिकल यूनिवर्सिटी ओपीडी के गेट पर धरने पर बैठ गए है। 
कर्मियों के मुताबिक नौकरी से बाहर निकालने का यूनिवर्सिटी ने रास्ता तैयार किया है, जो कि गलत है।जानकारी मिलने पर प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सैफई मेडिकल पहुंचे। और धरना दे रहे सैंकड़ों कर्मियों के साथ धरने पर बैठ गए। आदित्य यादव ने कहा कि नेताजी ने गरीबों के लिये इस अस्पताल का निर्माण कराया था। लेकिन कुछ लोग इसको खत्म करना चाहते है। समस्याओं के समाधान के लिये हर प्रयास करेंगे इसके लिये चाहे स्वास्थ मंत्री से बात करनी पड़े या मुख्यमंत्री से, वो भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो दिन के अंदर प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सैफई आएंगे और संविदाकर्मियों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को सरकार तक लेकर जाएंगे।
आदित्य यादव ने प्रदेश की नौकरशाही पर हमला बोलते हुए कहा प्रदेश को नेता नही बल्कि अधिकारी चला रहे हैं। अधिकारियों ने एक गुट बना लिया है, अधिकारी ही प्राइवेटेशन करवा रहे है। पूरे देश को खत्म करने में जुटे हुए है। मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति ने बताया है कि किसी को हटाया नही गया है, लेकिन जो सेवा प्रदता कम्पनी है वो बदल गयी है, न सुरक्षाकर्मियों को हटाया जा रहा हैं,न अन्य कर्मियों को हटाया जा रहा सिर्फ सेवा प्रदता कम्पनी का नाम बदल गया है। यह बात सभी कर्मियों को बुलाकर बतायी जा चुकी है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।