Skip to main content

Etawah News: पीड़ित शिक्षकों की समस्याओं एवं विभाग की मनमानी के विरुद्ध शिक्षकों ने चुना संघर्ष का पथ

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इटावा की जिला कार्यकारिणी की  विस्तारित आवश्यक बैठक आज जनता विद्यालय इंटर कॉलेज बकेवर में संपन्न हुई, इसमें बिंदुवार प्रत्येक विद्यालय  से आये शिक्षक प्रतिनिधियों के माध्यम से शिक्षकों की पीड़ा को सुनकर उनके निवारण किये जाने का संकल्प लिया गया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्रीनारायण दुबे कहा कि संगठन को श्री प्राचीर विद्यापीठ उ.मा. विद्यालय समथर की चयन बोर्ड से चयनित शिक्षकाओ ने अवगत कराया है कि  विद्यालय में विभिन्न प्रकार की अनियमितताओ से प्रतिदिन उन्हें  जूझना पड़ रहा है। यहां  विद्यालय की भूमि से होने वाली आय का ही दुरुपयोग नहीं हो रहा बल्कि महिला शिक्षिकाओं को भी निरंतर  प्रबंधक जी के शोषण का शिकार होना पड़ रहा है जोकि घोर निंदनीय है। स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर हो चुकी जांच समिति की रिपोर्ट पर विभाग ने अभी तक  ना तो कोई ठोस निर्णय लिया ना ही जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक ही किया जिससे  स्पष्ट है कि शिक्षकों की पीड़ा से विभाग को कोई लेना देना नहीं है। 
संगठन इस पर तत्काल प्रशासनिक कार्यवाही किए जाने की  मांग करता है ताकि शिक्षकों का निरंतर जारी उत्पीड़न समाप्त हो सके।  प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे ने कहा कि शासन की मंशा के विपरीत अभी भी शिक्षा विभाग  में विभिन्न विद्यालयों के कार्मिकों  का  संबद्धीकरण समाप्त नही हो सका हैं इसकी संगठन शिकायत शासन में भी करेगा। जिन कार्मिकों का वेतन जहां से निकलता है उनकी सेवाएं उसी विद्यालय में  हर हाल में सुनिश्चित की जाएं अन्यथा की स्थिति में संगठन संघर्ष करने को विवश होगा जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व शिक्षा विभाग का ही होगा।  संगठन मंत्री उदयवीर सिंह ने कहा कि  संगठन ने संकल्प लिया है कि जनपद के किसी भी शिक्षक के लंबित एरियर्स एवं अन्य देयको  के भुगतान  प्रथम आगत प्रथम निस्तारण के आधार पर कराने की लिए हर संभव प्रयास  करेगा भले ही इसके लिए हमे संघर्ष का ही मार्ग क्यों न चुनना  पड़े।

जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने  कहा कि  आश्चर्य है कि शासन की नीतियों से प्रतिपल जागरूक रहने वाला शिक्षा विभाग अपने कार्यालय में चार्टर का प्रयोग क्यों लागू नहीं कर पा रहा! इसकी जानकारी जनपद का प्रत्येक शिक्षक मीडिया के माध्यम से जानना चाहता है।  विभाग यथाशीघ्र शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से बिना सुविधा शुल्क के निस्तारण करे ताकि किसी शिक्षक को बिना वजह कार्यालय के चक्कर लगाने को विवश ना होना पड़े। जिला मंत्री मनोज त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालयों में वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, लेखा पर्ची का वितरण, एनपीएस पासबुक बनवाया जाना, शिक्षकों के लंबित बोर्ड पारिश्रमिक का भुगतान किये जाने सहित शिक्षकों की अन्य न्यायसंगत समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संगठन प्रशासन से मांग करता है। आज की बैठक में प्रधानाचार्य शैलेंद्र अंठूलिया, तरुण तिवारी, सुमति नारायण, मनोज भदौरिया, अवनीश कुमार, सोमेश शर्मा,  विनय पटेल, उमाशंकर, सुरेंद्र सिंह,अनंत अवस्थी, रामनरेश सिंह, देवेंद्र कुमार, आशुतोष तिवारी, इरशाद अहमद, सतेंद्र दीक्षित, सुधाकर शर्मा, नेहा प्रजापति, पूजा सहित विभिन्न विद्यालयों के  शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...