Skip to main content

Etawah News: ब्राम्हण समाज महासभा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: ब्राह्मण समाज महासभा की बैठक का आयोजन शीला उत्सव गार्डन पर संगठन के संस्थापक सतीश चंद्र दीक्षित(अनपढ़) की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें कार्यकारिणी विस्तार के रुप में पांच संरक्षक मंडल सदस्य एवं 15 मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों के सहित 20 वरिष्ठ ब्राह्मण श्रेष्ठों ने समाजसेवा से जुड़े कार्यो के लिए बीड़ा उठाया एवम संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की शपथ ली। जिसमें भविष्य में संगठन का मार्ग प्रशस्त करने, उचित दिशा निर्देश देने, कार्य योजनाओं के सुचारू प्रबंधन, समाज के सेवा उत्थान हेतु संकल्पित ध्येयों एवं विस्तार हेतु संकल्प लिया गया।
वरिष्ठ नागरिकों में प्रमुख रूप से आदरणीय नरेंद्र नाथ चतुर्वेदी(बल्लू चौधरी),एड0 शिव किशोर दुबे ,प्रेम शंकर शर्मा, डॉ. विनोद शर्मा ने संरक्षक मण्डल में अपनी सेवा प्रदान करने का निर्णय लिया। कमल किशोर बाजपेई, आर.के. बाजपेई, बृजानंद शर्मा, राजेंद्र बाबू त्रिपाठी, हरिकान्त मिश्रा (छुन्ना पंडित), सूर्य प्रकाश चौधरी, सुरेन्द्र प्रकाश पाठक, अनिल दुबे, अरविंद दुबे, हृदयेश दीक्षित  ने मार्गदर्शक मण्डल के उत्तरदायित्व के निर्वहन हेतु अपनी सहर्ष अनुमति प्रदान की। 
प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि संगठन कई उद्देश्यों को लेकर संकल्पित है। यदि कोई गरीब ब्राह्मण अपनी बेटी की शादी करने में अक्षम है तो संगठन उस बेटी का अपनी सामर्थ अनुसार विवाह का खर्च उठायेगा, गरीब ब्राह्मण के घर में कोई आपत्ति विपत्ति आती हैं और यदि वह इलाज कराने में सक्षम नहीं है तो इलाज की व्यवस्था भी संगठन करायेगा, गरीब ब्राह्मण का बीपीएल कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड बनवाने के साथ यदि किसी ब्राह्मण का पुत्र या पुत्री धन अभाव में वह पढ़ाने में असमर्थ है तो उसकी पढ़ाई की व्यवस्था संगठन द्वारा की जाएगी। आकस्मिक आपदा की स्थिती में भी संगठन सदैव आपके साथ खड़ा रहेगा। बैठक में संरक्षक राजकुमार शर्मा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष केके त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश दुबे जी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष देवकी नंदन त्रिपाठी, अवनीश दीक्षित, ऋषभ त्रिवेदी, युवा जिलाअध्यक्ष शिवम दुबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित, युवा जिला महामंत्री आशीष दुबे, राघव शर्मा, पंकज तिवारी, कमल मिश्रा आदि भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...