Skip to main content

Etawah News: ग्रामीण पत्रकार ही सही मायने में भारत के ग्रामों का प्रतिनिधित्व करते हैं: प्रोफेसर मुकेश पांडे

संवाददाता रिषीपाल सिंह

इटावा: उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की विशेष प्रदेशीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडे ने ग्रामीण पत्रकारों को ही सही मायने में पत्रकारों की संज्ञा देते हुए उनकी मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि देश की 67% आबादी और क्षेत्रफल का सही प्रतिनिधित्व ग्रामीण ही करते हैं जो आज उपेक्षित भी हैं आजादी की अभिव्यक्ति को यही पत्रकार सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करता है ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका आज विशेष रूप से उल्लेखनीय है और इनका यह संगठन निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश की पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन है मैं पत्रकारों से आग्रह करूंगा कि वह लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को विशेष रुप से उभारे ताकि आने वाले समय में भारत विश्व गुरु का स्थान ले सकें और देश के युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण करने की जिम्मेदारी भी इन्हीं पत्रकारों पर है।

इस विशेष सम्मेलन को संबोधित करते हुए झांसी ललितपुर के जनप्रिय सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका बहुत अहम है आज देश की तमाम जनता जिसके पास कोई सूचना तंत्र नहीं है उनको जोड़ने का कार्य यह ग्रामीण पत्रकार ही कर रहे हैं पत्रकार ही समाज में चेतना जागृत करने का काम भी कर रहे हैं मैं यह प्रयास करूंगा किन ग्रामीण पत्रकारों को भी केंद्रीय सरकार की आयुष्मान योजना में शामिल किया जाए इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए झांसी ललितपुर के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि आज जो भी सरकारी योजनाएं बनती हैं उनमें सबसे ज्यादा बजट शहरों का होता है जबकि देश की 67% जनता गांव में निवास करती हैं इनके विकास का कोई भी ध्यान नहीं रखा जाता और यह ग्रामीण पत्रकार ही है जो भारत की 67% आबादी की आवाज को जन जन तक पहुंचाते हैं सरकार को भी चाहिए कुबेर इन पत्रकारों की ओर विशेष ध्यान दें।

इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी में अग्रणी महारानी लक्ष्मीबाई के वंशज नारायण पेशवा ने 18 सो 57 की क्रांति में महारानी लक्ष्मी बाई के योगदान तथा पेशवा नाना साहब की क्रांति में योगदान की चर्चा करते हुए इशारों ही इशारों में गद्दारों का भी जिक्र किया और पत्रकारों से अपील की वह बुंदेलखंड की सुधीर भूमि के बारे में भी शोध करें और पूरे देश को इस क्रांति कारी बुंदेलखंड की सच्ची तस्वीर देश के सामने प्रस्तुत करें इस सम्मेलन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सौरव कुमार जी डे पत्रकारिता के कटु अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा के आज पत्रकारिता बड़े कठिन दौर से गुजर रही है और सरकार पत्रकारों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है सरकार के अधीन बनने वाली तमाम मान्यता समिति को सरकार ने निरस्त कर दिया है पत्रकारों को तहसील स्तर तक की सुविधा देने की जो बात कही गई थी उसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह द्वारा संगठन के कार्यकलापों का वर्णन प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम की संयोजक झांसी के जिलाध्यक्ष अभिनंदन जैन एवं मंडल अध्यक्ष डॉक्टर बीवी गौर की इस व्यवस्था के लिए मुक्त कंठ से सराहना की गई इस कार्यक्रम में पधारने पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर मुकेश पांडे विशिष्ट अतिथि सांसद अनुराग शर्मा प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार सहित सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया बहुचर्चित माया साप्ताहिक की संपादक विनय कुमार जी द्वारा कार्यक्रमों में राजनीतिज्ञों के बुलाने पर कहा ऐसे कार्यक्रमों में पत्रकारों का बुलाना ही पर्याप्त होता है की न्यूज़ के संपादक द्वारा पत्रकारों को हर स्तर पर सहयोग देने की बात कही गई इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से आए हुए जिलाध्यक्ष मंडल अध्यक्षों प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों तथा समस्त उपस्थित अतिथियों को शाल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया उल्लेखनीय तथ्य यह है कि आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है तथा प्रदेश के पत्रकारों की आवाज बनकर यह पत्रकारों के बीच में विशेष रूप से चर्चित है

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...