Skip to main content

Etawah News: परशुराम सेवा समिति इटावा ने मेधावियों को किया सम्मानित

ब्यूरो संवाददाता

इटावा/इकदिल: परशुराम सेवा समिति इटावा द्वारा आयोजित मेधावी सम्मान समारोह नगर पंचायत इकदिल के वैंकट हाल में किया गयाl कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य जवाहर लाल नेहरू इण्टर कालेज बुआपुर ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में विनोद कुमार पांडेय खंड शिक्षा अधिकारी बढ़पुरा, विशिष्ठ अतिथि डॉ.सौरभ दीक्षित अध्यक्ष नगर पंचायत इकदिल व राकेश पांडेय एआरपी बढ़पुरा उपस्थित रहेl कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी व भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गयाl कार्यक्रम में कवियत्री डॉ.वंदना तिवारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कीl

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि व विशिष्ठ अतिथियों का माल्यार्पण व बैच लगा कर समिति के पदाधिकरियों द्वारा स्वागत किया गयाl परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने समिति के बारे में जानकारी देते कहा कि परशुराम सेवा समिति का ग्यारहवां मेधावी सम्मान समारोह हैl समिति हर वर्ग के बच्चों को सम्मानित करती है तथा समिति वरिष्ठ नागरिक सम्मान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, जागरूकता, जल संरक्षण व पशु पक्षियों के लिए गर्मी में जगह जगह पानी की व्यवस्था करती हैl

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यअतिथि विनोद कुमार पांडेय ने कहा समिति का यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय हैl उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि संगठन समाज के सभी वर्गों के बच्चो को सम्मानित करने का कार्य कर रहा हैl कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया गयाl कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा बॉबी, संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी, संरक्षक बलराम तिवारी, प्रदेश सचिव रोहित चौधरी, जिलाध्यक्ष शिवाकांत दुबे, जिला सचिव रिंकू तिवारी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गीतिका तिवारी, यश तिवारी, रिशल तिवारी आदि उपस्थित रहेl

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।