Skip to main content

Etawah News: नवजात बच्चे के परिजनों की लापरवाही से हुयी बच्चे की मौत: डॉ डीके सिंह

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: सुशीला देवी हॉस्पिटल में डिस्चार्ज के बाद हुई नवजात शिशु की मौत की घटना को लेकर अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर डी के सिंह ने दी जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरीके से नवजात बच्चे के पिता एवं परिजनों द्वारा उसको डिस्चार्ज करके जबरदस्ती अपने घर पर ले गए थे, उसके कुछ घंटों बाद ऑक्सीजन ना मिलने पर उसकी मौत हो गई थी । उसके बाद यह हॉस्पिटल में नवजात बच्चे के शव को लेकर आए और कई अपने साथ दबंग एवं लोग लेकर आए और हंगामा काटने लगे। इसी को देखते हुए डॉक्टर के स्टाफ एवं लोगों को धमकाया गाली गलौज की । डॉ डीके सिंह ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और मौके पर इटावा सीओ सिटी अमित कुमार सिंह आए और मीडिया से बात करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के बाद जांच में जो भी प्रकरण आएगा । उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी । 
मामले को शांत कराते नजर आए इटावा सीओ अमित कुमार सिंह ने परिजनों को शांत करा कर समझा कर उनको अपने घर जाने के लिए कहा आईएमए अध्यक्ष पालीवाल को भी मृतक के परिजन ने धक्का देकर बदतमीजी की वहीं डॉ डीके सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा की हमने मृतक बच्चे के परिजनों को कहा था कि इसको ऑक्सीजन की आवश्यकता है इसको आप डिस्चार्ज ना करें लेकिन परिजनों ने डॉक्टर की ना सुनते अपने बच्चे को डिस्चार्ज कराया उसके बाद ऑक्सीजन की कमी से बच्चे की मौत हो गई डॉ डीके सिंह ने कहा हम अपनी आईएमए की मीटिंग कर इटावा एसएसपी जयप्रकाश सिंह से जल्द मिलेंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।