Skip to main content

Etawah News: विद्युत विभाग की टीम ने की बिजली चोरों पर छापे मारी, मचा हड़कंप

संवाददाता: आशीष कुमार 

जसवंतनगर (इटावा):  विजिलेंस और बिजली विभाग की टीम ने नगर में बिजली चोरों के घर छापमारी की। विजिलेंस टीम व बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कस्बा में छापा मारा।  मंडी रोड स्थित एक घर में बिजली चोरी की सूचना पर टीम द्वारा छापेमारी करने से हड़कंप मच गया।

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित किशोर आईएएस ने कस्बे में सायंकाल कई बकायेदारों के मीटर उखड़बाये तथा केविलें कटवाई। दरअसल एक मकान में एक शिक्षिका का निवास बताया गया है जिसके पति अन्य जनपद में नायब तहसीलदार हैं। विद्युत विभाग की उच्च स्तरीय टीम जैसे ही उस घर के दरवाजे पर पहुंची उस समय शिक्षिका घर में अकेली थी। टीम ने दरवाजा खोलने का दवाब बनाया तो उसने दरबाजा नहीं खोला और दरवाजा न खोलने की जिद पकड़ ली और बोली कि सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर लूंगी। अगर बिल बकाया है तो कनेक्शन काट दो जुर्माना कर दो चाहे एफआईआर दर्ज करा दो। घर मे अकेली हूं दरवाजा किसी भी कीमत पर नहीं खोलूंगी। आत्महत्या की बात सुनकर टीम में अधिकारियों के होश उड़ गये। उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। एसडीएम ऋतु प्रिया तथा भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसडीएम ऋतुप्रिया ने शिक्षिका को समझाया बुझाया और खुद घर के अंदर गईं। शिक्षिका के नायब तहसीलदार पति विशाल यादव को सूचना दी गई तो कुछ समय बाद वह भी पहुंच गए और उन्होंने घटना को संभाल लिया तब अधिकारियों की जान में जान आई।

विवरण के अनुसार सायं काल मैनपुरी से सीधे जसवंत नगर पहुंचे प्रबंध निदेशक ने सैफई रोड, छिमारा रोड, मंडी रोड तथा हाईवे सहित आदि स्थानों पर रोक रोक कर बकायेदारों के यहां पहुंच कर बकाया जमा करने के लिए कहा तथा बकाया जमा करने पर एक लाख से अधिक के बकायेदारों के मीटर पकड़वा दिए तथा कुछ बकायेदारों की केबिल भी उतरवा दी। उन्होंने पहुंचने के कुछ देर बाद क्षेत्र के व जनपद के विद्युत अधिकारियों को सूचना दी इस पर अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल एसडीओ जसवंतनगर एके सिंह सहित तमाम बिजली स्टॉफ़ भी उनके साथ मौके पर पहुंच गया था इसके उपरांत उप जिलाधिकारी जसवंतनगर रितु प्रिया,  प्रभारी तहसीलदार जसवंतनगर अविनाश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सैफई नागेंद्र चौबे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अब्दुल सलाम सिद्दीकी भी प्रबंध निदेशक के पहुंचने पर वहां पहुंच गए थे। बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाते समय वहां पर काफी भीड़ जमा हो गई थी तथा कुछ स्थानों पर बकायेदारों ने प्रतिरोध भी किया हालांकि बिजली अधिकारियों ने किसी की एक नहीं सुनी। बाद में अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की बिजली विभाग की ओर से नियमित चेकिंग की जा रही है तथा इटावा जिले में सर्वाधिक लाइन लॉस है इस कारण यहां ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।