Skip to main content

Etawah News: राजकीय इंटर कॉलेज इटावा में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा आज राजकीय इंटर कॉलेज इटावा में स्मार्टफोन हमारी  आज की जरूरत अथवा लत  नामक विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित कराई गईl इस प्रतियोगिता की आज की मुख्य अतिथि बबिता सैफई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि निसंदेह स्मार्टफोन आज की हमारी जरूरत बन गया है किंतु इसका उपयोग दिन प्रतिदिन अपना आदी बनाता जा रहा है, हमें इससे बचना होगा किसी भी चीज की लत बहुत बुरी होती है l 
विद्यालय में बच्चों को स्मार्टफोन लाने या इसके प्रयोग की कोई आवश्यकता नहीं है यदि हम उसके गुलाम हो जाएंगे तो हम किताबों के पठन-पाठन से तो दूर होंगे ही साथ ही हमारी स्मरण शक्ति भी दिन-प्रतिदिन घटती जाएगीl आज की प्रतियोगिता में पक्ष में बोलते हुए यशपाल ने प्रथम, मोहम्मद अल बख्श ने द्वितीय व जीतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वही विपक्ष में बोलते हुए बच्चों ने इसके दुरुपयोग से सभी उपस्थित लोगों को आगाह करने का संदेश दियाl वाद विवाद प्रतियोगिता में  मुख्य रूप से बोलते हुए अमन रानी ने प्रथम, साक्ष्य गिरिराज त्रिपाठी ने द्वितीय एवं गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त कियाl कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य पूरन  सिंह पाल ने अपने संबोधन में कहा कि  जिस प्रकार विज्ञान वरदान भी और अभिशाप भी ठीक उसी प्रकार से हमें स्मार्टफोन का प्रयोग तो करना चाहिए ना कि इसका आदी होना चाहिए l 
स्मार्टफोन से आए दिन होने वाली मार्ग दुर्घटनाओं से हमें सबक निश्चय ही लेना होगा विद्यार्थी जीवन में इसकी आवश्यकता यदि है  तो घर में है विद्यालय में कतई नहीं l विद्यालय में आपकी शंका समाधान के लिए शिक्षक गण उपस्थित रहते हैं अतः कोई भी विद्यार्थी विद्यालय में स्मार्टफोन का प्रयोग बिल्कुल भी ना करेंl निर्णायक की भूमिका शमीम बेगम एवं विमलेश कुमारी ने पूर्ण की, जबकि संचालन विद्यालय की शिक्षक रीना कुमारी ने किया इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विनोद कुमार, पंकज कुमार सिंह चौहान, अंजू चौधरी, डॉ निधि चतुर्वेदी सहित विद्यालय परिवार एवं तुलसी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा ल कार्यक्रम के समापन अवसर पर तुलसी अध्यक्ष अंजू चौधरी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त कियाI

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...