Skip to main content

Etawah News: भूमाफिया के आतंक से परेशान वृद्धा खा रही दर-दर की ठोकरें

ब्यूरो संवाददाता

इटावा:आखिरकार भूमाफिया के आतंक से परेशान 70 वर्षीय वृद्धा रामवेटी को कौन न्याय देगा? जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो ऐसी उम्मीद बेईमानी लगती है।जी हाँ हम बात कर रहे हैं उस वृद्धा की जिसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इंसाफ के लिए आवाज उठाई थी।लेकिन उलटे उसके खिलाफ ही पुलिस ने कार्यवाही कर दी है।पूर्व में तहसील दिवस में शिकायती पत्र दे चुकी वृद्धा ने बुधवार को फिर कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिला अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। आज हम मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल की सच्चाई सामने ला रहे हैं।इस पर लोग जन समस्याओं के निस्तारण के लिए शिकायतें दर्ज कराते हैं।मगर इसके निस्तारण में खूब मनमानी की जा रही है।इसमें अफसर दफ्तर में बैठे-बैठे मनचाही रिपोर्ट लगा रहे हैं।ऐसा ही एक मामला थाना ऊसराहार में सामने आया है।जिसमें न्याय के लिए दर-दर भटक रही वृद्धा के आवेदन के खिलाफ ही रिपोर्ट भेज दी गई है। 

ताखा ब्लॉक के भूटा निवासी 70 वर्षीय रामवेटी पत्नी दिलासराम ने पूर्व में 17 सितम्बर को आयोजित तहसील दिवस में जिला अधिकारी अविनाश राय से खुद की जमीन पर भूमाफिया द्वारा जबरन लेखपाल से मिलीभगत करके चकरोड डलवाने का मामला लेकर पहुंची थी।यह मामला हिंदुस्तान ने प्रमुखता से उठाया था।इसमें उचित कार्यवाही के आदेश भी दिए गए थे।इसमें 10 दिन वीत चुके हैं, फिर भी अभी तक जांच चल रही है।ऐसे ही पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत संख्या 40016122017791 के माध्यम से दर्ज की थी।जिसमें आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की गई थी।लेकिन इस पर थाना ऊसराहार में तैनात जांचकर्ता गीतम सिंह ने स्थलीय निरीक्षण भी नहीं किया है।इसके विपरीत उलटे वादी पर ही 107/116 की कार्यवाही कर दी है।वीते बुधवार को पीड़िता ने फिर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नामजदों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।जिस पर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया गया है।  

अधिकार सेना ने एसएसपी से की कार्यवाही की मांग

अधिकार सेना के कानपुर मंडल संयोजक रौली यादव ने थाना ऊसराहार में तैनात उपनिरीक्षक जांचकर्ता गीतम सिंह के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की गई है।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जाँचकर्ता को पूर्व में इस मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए फोन पर अनुरोध किया गया था।जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।उसके बाद भी अपनी जाँच आख्या में मुझ पर झूठा आरोप लगाया गया है कि मैंने उनको धमकी दी है।यह पीड़िता के विपक्षी लोगों से मिले हुए हैं।


Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।