Skip to main content

Etawah News: अटेवा पेंशन बचाओ मंच की समीक्षा बैठक आयोजित

रिपोर्टर: मनोज कुमार
इटावा: देश और प्रदेश में पेंशन बहाली कैसे हो, इस विषय पर प्रदेश संयुक्त मंत्री अखिलेश यादव ने बहुत ऐतिहासिक वक्तव्य दिया, उन्होंने कहा अब तक तीन राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड में पुरानी पेंशन में बहुत कुछ अच्छा ही है। एनपीएस में जिंदा रहने पर पेंशन नहीं मिलेगी सिर्फ मरने पर पेंशन मिलेगी। पुरानी पेंशन से पूरे परिवार का खर्च चलता है, 17 लाख पेंशन विहीन यदि एक साथ आ जाए तो पेंशन बहाल हो जाएगी। जिला अध्यक्ष अजय यादव ने आज अटेवा जिला संरक्षक की घोषणा की। राज्य कर्मचारी संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष रहे अशोक दुबे ने अटेवा के समान ही जिले में एक संघर्ष समिति गठन का ऐलान किया।
प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी जी ने कहा सोशल मीडिया एक ऐसा अस्त्र है जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को सोशल मीडिया से जोड़ना है और एक दिन ऐसा होगा कि आप कर्मचारियों को बैठाने के लिए हॉल में और सड़क पर आंदोलन करने के लिए जगह नहीं मिलेगी। सब संगठित हो जाएंगे। कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाए ब्लॉक स्तर और न्याय पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए प्रेरणा दी एवं यह भी बताया कि आज पूरे देश में और प्रदेश में कानपुर देहात में 3 हजार से ऊपर सदस्यता हो चुकी है तथा पूरे प्रदेश में जिले में ब्लाक में और न्याय पंचायत में भी सबसे अधिक सदस्यता कानपुर देहात मे हुई है।
बैठक में मातृ शक्तियों के साथ सिंचाई विभाग का बंगला खचाखच भरा हुआ था। लोगों में अपने बुढ़ापे की भविष्य की उम्मीद पेंशन पाने की उत्कंठा थी। सभी शिक्षक कर्मचारी संगठित हो। पूर्व मण्डल अध्यक्ष सैफई रिम्स के राजेश मिश्रा ने पूरे स्वास्थ्य विभाग से आंदोलन में सपोर्ट करने का विश्वास दिलाया। इस दौरान हॉल में जय युवा जय अटेवा का जोरदार नारों से गूंजता रहा। इस मौके पर अखिलेश यादव, कुलदीप सैनी, पंकज शंखवार, अजय यादव, पर्यवेक्षक राजेश जादौन, माध्यमिक प्रभारी अटेवा मनोज यादव, विजय कुमार पटेल, केके यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, सुबोध बौद्ध, विनोद राजपूत, दिलीप, यतेन्द्र पाल, तपन, राघवेंन्द्र प्रभाकर ब्लॉक अध्यक्ष ताखा अरविंद एवं समस्त विभाग के पदाधिकारी मुख्य रूप सम्मिलित हुए।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...