Skip to main content

Etawah News: एसएसपी जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में व्यापारी प्रकोष्ठ की मासिक बैठक संपन्न

ब्यूरो संवाददाता
इटावा:
व्यापारी प्रकोष्ठ की मासिक बैठक पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद, नगर क्षेत्र अधिकारी अमित कुमार,ई.ओ नगरपालिका अमरमणि त्रिपाठी सहित सभी थानों के थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक में व्यापारियों ने साफ सफाई की मांग की, एसडी फील्ड वाली गली के निर्माण की मांग उठाई,किरतपुर प्राइमरी स्कूल से यमुना पुल तक सड़क का निर्माण किए जाने की मांग व्यापारियों ने की।  बाइस ख्वाजा से नुमाइश चौराहे तक बने नाले पर गंदगी का प्रकोप है मच्छरों की संख्या अधिक होने पर छिड़काव की मांग उठाई, जसवंत नगर में काशीराम कॉलोनी में पानी की समस्या की मांग रखी गई। होम गंज,गुदरी बाजार, सब्जी मंडी में पुलिस व्यवस्था रात्रि में गस्त की मांग की गई। चकरनगर में हुई घटना भरथना में हुई हत्या में अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग उठी। होटल व्यवसाइयों ने अग्निशमन विभाग द्वारा एनओसी की मांग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की। शहर में कुछ स्थानों पर बिजली के तार बहुत नीचे लटक रहे हैं इनको सुधारने की बात रखी गई साथ ही नवरात्र को देखते हुए टिक्सी मंदिर चौराहे पर वेरी केटिंग की मांग रखी गई।

नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि दुर्गा प्रतिमा रखने के लिए अनुमति अनिवार्य है जहां-जहां भी दुर्गा प्रतिमा रखी जाती है वह अनुमति अवश्य प्राप्त कर लें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकाल में इटावा में नहीं होने दिया जाएगा जो भी अपराधी हैं उनकी धरपकड़ जल्द से जल्द की जाएगी। मीटिंग में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी, जिला मंत्री इक़रार अहमद, संजीव राजपूत,युवा महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाह, बसरेहर अध्यक्ष सोनू मिश्रा, लाइनपार अध्यक्ष पंकज कुशवाह, उमेश कुशवाहा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...