Skip to main content

Etawah News: घर में घुसा 9 फ़ीट लम्बा खरतनाक मगरमच्छ, दहशत में गुजरी ग्रामीणों की रात, डॉ आशीष ने किया रेस्क्यू

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: थाना वैदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत सेंट्रल जेल महोला इटावा के सामने स्थित ग्राम जैतीया में एक किसान हरनाम सिंह के घर मे देर रात्रि एक खतरनाक मगर घुस आया जिसकी लम्बाई 9 फ़ीट व उम्र लगभग डेढ़ से दो वर्ष रही होगी। देर रात्रि लगभग 11 बजे वन विभाग व स्थानीय पुलिस द्वारा जनपद के वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को घर मे मगर के घुसे होने की सूचना दी गई। तब उनकी सलाह पर देर रात्रि में रेस्क्यू को टाल कर मगर को घर का दरवाजा बंद कर घर मे ताला लगाकर सुरक्षित रहने की सलाह दी गई। तड़के सुबह होते ही 6 बजे डॉ आशीष त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर कठिन रेस्क्यू शुरू किया तब लगभग 1 घण्टे की कड़ी मशक्कत करने के बाद उस बेहद गुस्सैल मगर को बिना किसी नुकसान पहुंचाये ही कमरे से सुरक्षित बाहर निकाल कर सुरक्षित रूप से पकड़ कर वन विभाग के वाइल्डलाइफ विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। तत्पश्चात उसे प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अतुल कान्त शुक्ला के निर्देशन में राष्ट्रीय चम्बल सेंचुरी में ले जाकर छोड़ा दिया गया। 
जनपद इटावा में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिये कार्य कर रही संस्था ओशन के महासचिव वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुये बताया कि,आज रेस्क्यू किये गये इस खतरनाक प्राणी का सामान्य नाम मगर है जिसका जन्तु वैज्ञानिक नाम क्रोकोडाइलस पालूस्ट्रिस होता है व इसे फ्रेश वाटर क्रोकोडाइल या मार्श क्रोकोडाइल भी कहते है। रेस्क्यू के समय भूँखा होने की वजह से वह बेहद ही गुस्से में था। निश्चित रूप से भोजन की तलाश में ही यह भोगनीपुर नहर से भटक कर गाँव मे घुस आया था। 
किसान हरनाम सिंह ने बताया कि,घर मे जब हम सभी सो रहे थे तभी यह सीधा हमारे कमरे में चारपाई के नीचे आकर बैठ गया था। जिसे देखकर हम लोग डरकर कमरे से बाहर भागे तब पुलिस को सूचना दी गई जिसके बात पुलिस सहायता के लिये आई लेकिन रात्रि में उसे कमरे में बन्द ही करना पड़ा। मगर के रेस्क्यू में वन विभाग इटावा के उप प्रभागीय वनाधिकारी संजय सिंह, वन क्षेत्राधिकारी लखना रेंज विवेकानंद दुबे,क्षेत्रीय वनाधिकारी वाइल्ड लाइफ हरि किशोर शुक्ला,वन दरोगा सैफई श्री निवास पाण्डेय, वन रक्षक सचिन कुमार यादव व पुलिस विभाग से वैदपुरा थाना प्रभारी राजीव यादव व उनकी समस्त सहयोगी टीम उपस्थित रही।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।