Skip to main content

Etawah News: रोडवेज बसों पर चला चेकिंग अभियान, पांच बसों का कटा चालान

संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर (इटावा): राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन करने वाली सवारियों की सुविधा के लिए रोडवेज परिवहन निगम की बसों के चालक-परिचालक की लापरवाही की सूचना मिल रही थी कि रोडवेज बस चालक जसवंतनगर की दोनों साइड से बसों की सवारिओं को रास्ते में ही उतार कर ओवरब्रिज से सीधे निकल जाते है। बताते चलें कि कस्बे के मुख्य हाईवे चौराहे से जाने वाली सवारियां बसों के आने का इंतज़ार बैठे रहते है जोकि डग्गामारी गाड़ियों से जाने को मजबूर हो जाते है। ये बसें ओवरब्रिज से निकलने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी चालक और परिचालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
नीरज चौधरी ने बताया कि रोडवेज परिवहन विभाग इटावा क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल के निर्देशानुसार बसों को हाईवे से नीचे जाकर नगर में सवारियां उतारने-चढ़ाने का सख्त निर्देश दिए गए है। निर्देश का पालन कराने के लिए जसवंतनगर में ओवर ब्रिज के पास दोनों साइडों पर कर्मचारियों को तैनात कर बसों को नगर के अंदर ले जाने की व्यवस्था की गई है। कई बार आदेश होने के बावजूद रोडवेज बस चालक-परिचालक आदेश की धज्जियां उड़ाकर आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर ही फर्राटा भर रहे थे। जिसमें पांच रोडवेज बसों के चालकों को बाईपास ओवरब्रिज से निकालना भारी पड़ गया और चालान काट दिए गए।
अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान इन बसों को बाईपास ओवरब्रिज होकर जाते देख लिया था। यहाँ करीब 20 से 25 बसों को चैक किया अधिकारियों ने चालक परिचालकों दिशा निर्देश देकर शख्त हिदायत दी कि बाईपास पद्धति को छोड़कर चयनित स्थान पर ही यात्रियों को उतारे व बैठाया जाय उल्लंघन करने पर कठोर कार्यवाही के लिए तैयार रहे किसी हालत में यात्रियों को असुविधा न हो सके। चैकिंग अभियान के दौरान अधिकारियों को यहां विभिन्न डिपो की 5 बसें बाईपास से होकर गुजरती मिलीं। इस दौरान परिवहन अधिकारिओं ने जसवंतनगर में सैफई चौराहे के पास बने नए बस स्टैंण्ड का निरीक्षण किया ड्यूटी पर अनुपस्थित मिले कर्मचारी  का रजिस्टर को चैक करने पर कमी पाई गई। बाद में ड्यूटी पहुँचे पर जयबिंद यादव के सख्त हिदायत दी गई।
इस दौरान रोडवेज क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर क्षेत्रीय प्रवर्तन दल प्रभारी के.के.तोमर व कार्यालय सहायक प्रथम नीरज चौधरी तथा यातायात निरीक्षक सहायक रवि भदौरिया टीम द्वारा यहां चैकिंग अभियान चलाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...