Skip to main content

Etawah News: इटावा महोत्सव के आयोजन में इस बार होगी देरी! जाने वजह

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: जिले के वार्षिक उत्सव का स्वरूप ले चुके इटावा महोत्सव का आगाज इस बार देरी से होने की संभावना है। स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे प्रशासन के पास फिलहाल महोत्सव के आयोजन के लिए समय नहीं है। लिहाजा चुनाव सम्पन्न होने के बाद ही महोत्सव का आयोजन सम्भव होता दिख रहा है। 
पिछले कुछ सालों में नवंबर के अंतिम रविवार से महोत्सव के शुरुआत की परम्परा रहीं है। प्रशासन की ओर से फिलहाल आयोजन को लेकर चुनाव कार्यक्रम घोषित होने का इंतजार किया जा रहा है। अमूमन दीपावली बीतने के बाद दुकानों के आवंटन से लेकर रँगाई पुताई के काम में तेजी आ जाती थी लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हो रहा। सन 1888 में इटावा की ऐतिहासिक नुमाइश का जन्म यहां के राजाओं, सेठ और जमीदारों ने मिलकर किया। सैकड़ो वर्ष पुरानी नुमाइश के आयोजन पर पिछली बार कोरोना का साया छाया था। इस बार हालात सामान्य होने पर महोत्सव की तैयारियों में तेजी नहीं आ पा रहीं इसका कारण स्थानीय निकाय चुनाव को बताया जा रहा है। 
1893 तक लाला भगवान दास के पक्के तालाब के चारों ओर लगने वाली प्रदर्शनी और मेले का यह स्वरूप 100 वर्षों बाद भी अपनी रवायतों को सहेजे हुए है। यहाँ लगने वाली 1200 से अधिक कच्ची व पक्की दुकानों से हजारों दुकानदारों को आजीविका मिलती है तो वहीं जिले के साथ आसपास के ज़िलों में भी लाखों लोगों को इसका इंतजार है। सन 1910 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन तत्कालीन जिलाधिकारी एचके ग्रेसी आईसीएस ने पूर्णिमा के चंद्रमा की भावनाओं को देखकर इटावा को एक नई क्रांति देने का मन बनाया। जिसे यहां के लोगों ने बड़े हृदय के साथ स्वीकार किया। 

वर्तमान प्रदर्शनी स्थल पर सन 1910 में शुरू हुई जनपद प्रदर्शनी आज इटावा महोत्सव के स्वरूप में बदल चुकी है। 112 वर्षों से अधिक का इतिहास सहेजे प्रदर्शनी जिले के अलावा देशभर में महोत्सव में अपनी अलग पहचान रखती है। ऐसे में आयोजन से हजारों लोगों के साथ हजारों दुकानदारों के साथ यहाँ मनोरंजन के लिए आने वाले लाखों लोगों को भी उम्मीद जगी है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...