Skip to main content

Etawah News: वाहन चेकिंग के दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी से मिला 21 लाख रुपयों का जखीरा

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: थाना क्षेत्र जसवंतनगर ग्राम जौनई के पास हाइवे की सीमा पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक फार्च्यूनर कार से 21 लाख रुपये जब्त किए हैं। रुपयों के साथ कार में मौजूद लोगों का कहना था कि रकम कानपुर से टूंडला में पीके पैकवेल कम्पनी को देने जा रहे थे। लेकिन पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई। रूपए जब्त करने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी है।

वाहन चेकिंग के दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी से मिला 21 लाख रुपयों का जखीरा

बताया गया है कि शाम करीब 5 बजे उक्त हाइवे सीमा पर पुलिस और अधिकारियों की टीम जब वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तो कानपुर की ओर से आ रही एक फॉर्च्यूनर कार की चेकिंग की गई तो उसमें रुपयों का ये जखीरा बरामद हुआ। गाड़ी के ड्राइवर अनुपम सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी बिल्हौर, जनपद कानपुर ने यह राशि कानपुर से टूंडला ले जाया जाना बताया। उसके साथ चल रहे एक अन्य व्यक्ति राकेश शर्मा निवासी प्रतापगढ़ ने अफसरों को जानकारी दी कि यह रुपया कानपुर की त्रिपाल, टेंट बनाने वाली फार्म पीके पैकवेल कंपनी का है, जो वह टूंडला किसी पार्टी को देने जा रहा है।

एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद में 5 दिसंबर को मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है, इसी के चलते जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू है जिसका पालन कराया जा रहा है। इसी के चलते जसवंतनगर थाना क्षेत्र में एसडीएम, सीओ, ब क्षेत्रीय थाना एफएसटी टीम पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। जिसमें फॉर्च्यूनर कार में 21 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई है। वाहन स्वामी से जब पैसे के संबंध में प्रपत्र मांगे गए तो दिखाने में असमर्थता जाहिर की है। उसके बाद पैसा जब्त कर लिया गया है। इससे पूर्व भी चेकिंग के दौरान 4 लाख 71 हजार रुपए भी जब्त किए गए है। कुल मिलाकर 25 लाख से अधिक की रकम अब तक जब्त की जा चुकी है।

3200 से अधिक वाहनों का ई चालान किया गया है। 76 वाहन सीज किए गए है। हूटर लगे वाहनों को सीज किया गया है। काली फिल्म लगाए वाहनों का चालान किया जा रहा है। जनपद पुलिस लोगों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की भी अपील कर रहे हैं।इस बरामदगी के दौरान उपजिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु, पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान के अलावा थाना इंचार्ज रण बहादुर, क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार आदि के पुलिस फोर्स चेकिंग अभियान में मौजूद था।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...