Skip to main content

Etawah News: डीएपी एवं यूरिया खाद की कमी को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: जनपद में रवि की फसल की बुवाई के लिए डीएपी एवं यूरिया खाद की भारी कमी और नहरों में पानी न आने से किसानों को को हो रही परेशानी को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया। जिलेभर की समितियों पर खाद्य की किल्लत से किसान जूझ रहा है। केंद्रों पर लम्बी लम्बी कतारें देखने को मिल रही है, जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और डीएम कार्यालय के गेट पर धरना दिया।

डीएपी एवं यूरिया खाद की कमी को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

प्रदेश सचिव मोहम्मद राशिद ने कहा सरकारी समितियों की गोदामों पर मात्र एक बोरी खाद पाने के लिए किसानों को लंबी कतार में लगना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर सरकारी अधिकारी का समस्या के शीघ्र समाधान का कोरा आश्वासन दे रहे हैं । पीसीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा ने कहा केंद्रीय उर्वरक मंत्रालय के द्वारा दावा किया जाता है कि देश और प्रदेश में चालू रबी की फसल के लिए उर्वरक डीएपी, यूरिया की बहुतायत भंडारण है ऐसे में स्पष्ट है की किसान के लिए खाद की कमी जानबूझकर कर पैदा की गई है जिससे बिचौलियों को लाभ पहुंचाया जा सके।

जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि किसानों को केंद्रों पर लंबी-लंबी कतार लगाने के बावजूद खाद नहीं मिल रही है और न ही नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है किसानों के पलेवा का समय है रवि की फसल की बुवाई चल रही है अन्नदाता को खाद और पानी दोनों की अत्याधिक आवश्यकता के बावजूद भी एक भी चीज नहीं मिल पा रही है।

शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा वर्तमान रवि की फसल के लिए डीएपी यूरिया खाद एवं पानी की की भारी कमी तथा प्रदेश में इस वर्ष सामान्य वर्षा के कारण खराब हो चुकी खरीफ की फसल से नुकसान होने के कारण अन्नदाता की आर्थिक समस्याओं में और अधिक वृद्धि हो रही है।

हम सभी कांग्रेस जन आपसे आग्रह करते हैं कि राज्य की भाजपा सरकार को निर्देशित करते हुए प्रदेश में किसानों को उर्वरक खाद की आपूर्ति की तत्काल व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित करने का कष्ट करें जिससे अन्नदाता की इस गंभीर समस्या का निदान हो सके। प्रमुख रूप से संजय तिवारी, कीरत प्रसाद पाल, करन सिंह राजपूत, विष्णु कांत मिश्रा, सुरेश शाक्य, रामजीवन कुशवाहा, वैभव चौहान, आनंद दुबे, अवनीश वर्मा, आसिफ जादरान, मोहन लाल प्रजापति, अंसार अहमद, मोहित कुमार, संजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...